लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की कम टीकाकरण वाले 40 से अधिक जिलों के डीएम के साथ बैठक, जागरुकता के लिए धार्मिक नेताओं की मदद लेने पर जोर

By भाषा | Updated: November 3, 2021 14:41 IST

देश भर के 40 जिले झारखंड, मणिपुर, नगालैंड, अरूणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और मेघालय समेत अन्य राज्यों से हैं। यहां कम टीकाकरण हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 और सीओपी26 बैठकों में शामिल होकर विदेश से लौटने के तुरंत बाद यह बैठक की है।

Open in App
ठळक मुद्देजागरूकता फैलाने और अफवाहों को दूर करने के लिए धार्मिक नेताओं की मदद ले सकते हैं: पीएम मोदी कम टीकाकरण वाले 40 जिले झारखंड, मणिपुर, नगालैंड, अरूणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों से हैं।

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कम टीकाकरण वाले 40 से अधिक जिलों के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में टीकों का दायरा बढ़ाने के लिए अभिनव तरीके अपनाने की जरूरत रेखांकित की और इस संबंध में जागरुकता फैलाने के लिए धार्मिक नेताओं की मदद लेने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने इटली की अपनी हालिया यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैंने हाल में वैटिकन में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की, टीकों के बारे में धार्मिक नेताओं के संदेश को जनता तक ले जाने पर विशेष जोर देना चाहिए।’’

उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा, ‘‘कोविड रोधी टीकों को लेकर जागरूकता फैलाने और अफवाहों को दूर करने के लिए आप स्थानीय धार्मिक नेताओं की मदद ले सकते हैं।’’

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक में उन जिलों के अधिकारी शामिल रहे जहां पर 50 फीसदी से भी कम पात्र लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक मिली है और दूसरी खुराक लगवाने वाले लोगों की संख्या भी जहां पर कम है।

किन राज्यों में कोविड टीकाकरण कम हुआ?

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि ये 40 जिले झारखंड, मणिपुर, नगालैंड, अरूणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और मेघालय समेत अन्य राज्यों से हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 और सीओपी26 बैठकों में शामिल होकर विदेश से लौटने के तुरंत बाद यह बैठक की।

उन्होंने जिलों के अधिकारियों से कहा, ‘‘अब तक आप, लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक ले जाने के लिए काम कर रहे थे, अब समय आ गया है कि टीका घर-घर पहुंचाया जाए। अब तक जिन्हें टीका नहीं लगा है उन्हें इसकी पहली खुराक देना सुनिश्चित करें लेकिन दूसरी खुराक देने पर भी उतना ही ध्यान दें।’’

टीकाकरण के दायरे और रफ्तार दोनों बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल में कहा था कि देश में 10.34 करोड़ से अधिक संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्होंने निर्धारित तारीख के बाद भी कोविड रोधी टीके की दूसरी खुराक नहीं ली है।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे