लाइव न्यूज़ :

Information Technology Company: पुणे के बाद नागपुर?, ‘एचसीएल टेक्नोलॉजीस लिमिटेड’ के वरिष्ठ विश्लेषक नितिन एडविन माइकल की ऑफिस में हृदयाघात से मौत, वर्कलोड तो नहीं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2024 20:03 IST

Information Technology Company: कंपनी के कार्यालय के शौचालय में शुक्रवार शाम सात बजे गये थे, लेकिन इसके बाद वह वहां बेहोश पाये गये।

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सोनेगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि निखिल की मौत हृदयाघात से हुई।

नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर जिले में सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी के 40 वर्षीय एक कर्मचारी की कार्यालय में हृदयाघात से मौत हो गई। आधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार को उस दौरान हुआ जब कर्मचारी शौचालय गया था। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान ‘एचसीएल टेक्नोलॉजीस लिमिटेड’ के वरिष्ठ विश्लेषक नितिन एडविन माइकल के रूप में हुई है। सोनेगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नितिन यहां के मिहान इलाके में स्थित कंपनी के कार्यालय के शौचालय में शुक्रवार शाम सात बजे गये थे, लेकिन इसके बाद वह वहां बेहोश पाये गये।

उन्होंने बताया कि निखिल के सहकर्मी उन्हें नागपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोनेगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि निखिल की मौत हृदयाघात से हुई।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में निखिल की मौत हुई। पुलिस के अनुसार, निखिल के परिवार में उनकी पत्नी और छह साल का बेटा है। नितिन की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण घटना और दुखद क्षति बताते हुए ‘एचसीएल टेक्नोलॉजीस लिमिटेड’ ने कहा कि उन्हें परिसर स्थित क्लिनिक में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा प्रदान की गई और अस्पताल ले जाया गया। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एचसीएलटेक मृतक कर्मचारी के परिवार को हर संभव सहायता दे रहा है। हमारे कर्मचारियों की भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’

टॅग्स :नागपुरPune
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’