लाइव न्यूज़ :

उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तानी आतंकी, सेना ने मार गिराया, जारी किया वीडियो

By शिवेंद्र राय | Updated: August 26, 2022 10:43 IST

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश का एक वीडियो सामने आया है। भारतीय जवानों ने घुसपैठ कर रहे 3 आतंकियों को वहीं ढेर कर दिया। जवानों ने आतंकियों के पास से काफी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने साझा किया है घुसपैठ की कोशिश का वीडियोतीनों आतंकियों को मौके पर ही मार गिराया गया25 अगस्त को सुबह लगभग 8.45 बजे हुई घटना

उरी: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश का एक वीडियो भारतीय सेना द्वारा जारी किया गया है। सेना के अधिकारियों के अनुसार, तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों ने गुरुवार, 25 अगस्त को उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में मदियान नानक चौकी के पास भारत में घुसने का प्रयास किया। हालांकि इन आतंकियों की घुसपैठ की खुफिया सूचना भारतीय सेना को पहले ही मिल गई थी इसलिए सुरक्षाबल सतर्क थे। सेना ने इलेक्ट्रॉनिक निगरानी उपकरणों द्वारा आतंकियों की मौजूदगी का पता लगाया। इसके बाद भारतीय जवानों ने घुसपैठ कर रहे 3 आतंकियों को वहीं ढेर कर दिया। 

वीडियो में  देखा जा सकता है कि पाकिस्तान की तरफ से आए 3 आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इनकी गतिविधियों की खबर मिलते ही सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने तुरंत ही एक्शन लिया और तीनों आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों के पास से काफी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है।

श्रीनगरम में रक्षा पीआरओ कर्नल इमरोन मुसावी ने बताया कि आतंकवादी घुसपैठ करने के लिए घने जंगल और बारिश का कवर के रूप में उपयोग करने की सोच रहे थे। कर्नल मुसावी ने कहा, "आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ 25 अगस्त को सुबह लगभग 8.45 बजे एलओसी के भारतीय हिस्से के आगे के इलाकों में हुई। भारी गोलीबारी के बाद आतंकवादी मारे गए।

प्रवक्ता ने कहा कि इलाके की विस्तृत तलाशी दोपहर दो बजे पूरी की गई और घयनास्थल से तीन आतंकवादियों के शव, दो एके राइफल, एक चीनी एम-16 राइफल और अन्य युद्धक सामान बरामद किए गए।

बता दें कि हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश तेज हो गई है। 21 अगस्त को राजौरी के झंगड़ सेक्टर में भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आत्मघाती हमलावर तबारक हुसैन को पकड़ा था। तबारक ने बताया था कि उसे पाकिस्तानी सेना के कर्नल युनूस ने भेजा था। तबारक ने यह भी बताया था कि पाकिस्तानी सेना के कर्नल ने उसे भारतीय सेना को निशाना बनाने के लिए 30 हजार रुपये दिए थे।

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब