लाइव न्यूज़ :

उद्योगपति गौतम अडानी को मिली जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा, केंद्र ने दी हरी झंडी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 17, 2022 19:42 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खतरे के आंकलन को देखते हुए देश के शीर्ष उद्योगपति और अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी को सीआरपीएफ कमांडो के 'जेड' श्रेणी' की सुरक्षा की जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र ने उद्योगपति गौतम अडानी को दिया सीआरपीएफ कमांडो का 'जेड' श्रेणी' सुरक्षा कवचकेंद्र ने कहा गौतम अडानी को "भुगतान के आधार" पर 'जेड' श्रेणी' की सुरक्षा प्रदान की जा रही हैउद्योगपति गौतम अडानी को केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त 'जेड' श्रेणी' की सुरक्षा पूरे देश में मिलेगी

दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश के अरबपति उद्योगपति और अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी को सीआरपीएफ कमांडो के 'जेड' श्रेणी का वीआईपी सुरक्षा कवच प्रदान किया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कि 60 साल के उद्योगपति गौतम अडानी को केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त विशेष सुरक्षा पूरे देश में मिलेगी।

उद्योगपति अडानी की सुरक्षा को केंद्र ने "भुगतान के आधार" पर दिया है और इसकी लागत लगभग 15-20 लाख रुपये प्रति माह होने की उम्मीद है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा, "गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयार की रिपोर्ट में खतरे का आंकलन करते हुए उद्योगपति गौतम अदानी को केंद्रीय सुरक्षा कवर दिया गया है।"

गृह मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक देश में वीआईपी सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की वीआईपी सुरक्षा शाखा देखती है। इसलिए अब से सीआरपीएफ का विशेष दस्ता गौतम अडानी की सुरक्षित संभालेगा।

मालूम हो कि इसके पहले केंद्र सरकार साल 2013 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को उनके खर्च पर सीआरपीएफ कमांडो का जेड श्रेणी की सुरक्षा कवर दे चुका है और उसके कुछ साल के बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को केंद्र सरकार ने अलग से सुरक्षा मुहैया कराई थी।

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से विशिष्ठ व्यक्तियों को खतरे का आंकलन करते हुए जेड प्लस, जेड, वाई और एक्स श्रेणी सहित अन्य कैटेगरी में सुरक्षा प्रदान की जाती है। देश में अभी सीआरपीएफ की ओर से गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को जेड प्लेस श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है।

वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और योग गुरु बाबा रामदेव को भी केंद्र सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। जिसके तहत सीआरपीएफ कमांडो का घेरा उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :गौतम अडानीमोदी सरकारMinistry of Home Affairsसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?