लाइव न्यूज़ :

MP में BJP पार्षद ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा- भाजपा मुद्दों की नहीं केवल सांप्रदायिक राजनीति कर रही है 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 14:40 IST

खजराना के वॉर्ड- 38 के वर्तमान भाजपा पार्षद उस्मान पटेल ने त्यागपत्र के साथ एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि अटलजी से प्रेरित होकर पार्टी में आया था, लेकिन अब वे पार्टी से आहत हैं। क्योंकि देश तोड़ने की विचारधारा इस समय काम कर रही है, इसीलिए इस्तीफा दे रहा हूं। 

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से प्रेरित होकर 40 साल पहले भाजपा से जुड़े हैं।उन्होंने सीएए कानून को मुस्लिम विरोधी बताते हुए अपने कार्यकर्ताओं सहित पार्टी छोड़ दी। 

मध्य प्रदेश के भाजपा पार्षद उस्मान पटेल ने पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा वास्तविक मुद्दों से दूर हो गई है। यह केवल सांप्रदायिक राजनीति कर रही है। उस्मान ने कहा कि देश की जीडीपी लगातार गिर रही है। देश की मुद्रास्फीति बढ़ रही है लेकिन पार्टी ऐसे कानून ला रही है जो दरार पैदा करते हैं। सभी धर्मों के लोगों के बीच भाजपा की राजनीति की वजह से खाई पैदा हो रही है।

बता दें कि खजराना के वॉर्ड- 38 के वर्तमान भाजपा पार्षद उस्मान पटेल ने त्यागपत्र के साथ एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि अटलजी से प्रेरित होकर पार्टी में आया था, लेकिन अब वे पार्टी से आहत हैं। क्योंकि देश तोड़ने की विचारधारा इस समय काम कर रही है, इसीलिए इस्तीफा दे रहा हूं। 

अब पार्टी अपने सिद्धांतों से बदल गई है। नफरत की राजनीति कर रही है और जो नया कानून सीएए-एनसीआर और एनपीआर लाया गया है, वह मुस्लिम विरोधी है, देश के संविधान के खिलाफ है। मेरे कौम की जो मां-बहन,भाई, बुजुर्ग सड़कों पर बैठे हैं, मैं उनके साथ हूं और हमेशा रहूंगा। हिंदुस्तान... हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई से मिलकर बना है। यही हमारे देश की ताकत है।  

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से प्रेरित होकर 40 साल पहले भाजपा से जुड़े पटेल सरकार द्वारा लाए नागरिकता संसोधन बिल और एनसीआर से खफा थे। उन्होंने इस कानून को मुस्लिम विरोधी बताते हुए अपने कार्यकर्ताओं सहित पार्टी छोड़ दी। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशइंदौरनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील