लाइव न्यूज़ :

इंडिगो की शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट को कराची में उतारा गया, तकनीकी खराबी की वजह से पाकिस्तान में उतरा विमान

By विनीत कुमार | Updated: July 17, 2022 09:01 IST

इंडिगो की शारजाह से हैदराबाद आ रही फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में उतारा गया है। पायलट ने विमान में तकनीकी खराबी के बारे में पता चलने पर विमान को पाकिस्तान में उतारा।

Open in App
ठळक मुद्देइंडिगो की शारजाह से हैदराबाद आ रही फ्लाइट की कराची में लैंडिंग।दो हफ्तों में ये दूसरी बार है जब किसी भारतीय विमान को पाकिस्तान में उतारा गया है।इंडिगो एयरलाइंस के अनुसार तकनीकी खराबी की बात पता चलने के बाद फ्लाइट को कराची डायवर्ट किया गया।

कराची: इंडिगो की शारजाह से हैदराबाद आ रही फ्लाइट को रविवार सुबह पाकिस्तान के कराची में लैंडिंग करनी पड़ी। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से ये जानकारी दी गई है। कंपनी ने बताया कि उड़ान के समय पायलट को कुछ तकनीकी दिक्कतों के बारे में पता चला। इसके बाद उसे कराची की ओर डायवर्ट किया गया। तकनीकी दिक्कत के बारे में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। 

पिछले दो हफ्तों में ये दूसरी बार है जब किसी भारतीय विमान को पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात में लैंडिंग करनी पड़ी है। इससे पहले स्पाइसजेट के एक विमान के साथ भी ऐसा ही हुआ था।

इंडिगो ने बताया है कि शारजाह-हैदराबाद उड़ान के पायलट द्वारा विमान में तकनीकी खराबी देखे जाने के बाद एहतियात के तौर पर विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया। यात्रियों को हैदराबाद ले जाने के लिए एक अतिरिक्त विमान को कराची भेजा जा रहा है।

इससे पहले पांच जुलाई को ईंधन संकेतक में खराबी के कारण स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई उड़ान को कराची में उतारा गया था। स्पाइसजेट के अनुसार दिल्ली से दुबई जा रहा बोइंग 737 मैक्स विमान जब हवा में था तब विमान के बाएं टैंक में ईंधन की मात्रा में असामान्य कमी दिखने लगी जिसके कारण विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया।

वहीं, मार्च 2021 में संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से लखनऊ आ रहे इंडिगो के विमान को भी चिकित्सा आपात स्थिति की वजह से कराची मोड़ा गया था। 

इन सबके बीच हाल के दिनों में स्पाइसजेट के कई विमानों में तकनीकी समस्या जैसी बातें सामने आई थी। इसे बाद विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने छह जुलाई को 19 जून से तब तक विमान में तकनीकी खामी की घटित आठ घटनाओं पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 

टॅग्स :इंडिगोIndigo Airlinesपाकिस्तानस्पाइसजेटSpicejet
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो