लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे पर इंडिगो विमान के इंजन में लगी आग, चिंगारी निकलते वीडियो आया सामने, मची अफरा-तफरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2022 08:06 IST

इंडिगो ने एक बयान में कहा कि दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले विमान 6ई2131 को उड़ान से पूर्व एक इंजन में चिंगारी का अनुभव हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर हादसे का वीडियो सामने आया है जिसमें विमान में से चिंगारी निकलते देखा जा सकता है।दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाला ए320 विमान, बाद में पार्किंग स्थल पर लौट आया।

नयी दिल्लीः दिल्ली से शुक्रवार को बेंगलुरू के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहे इंडिगो के एक विमान के एक इंजन में आग लग गई। इस कारण से दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकाल स्थिति घोषित कर दी गई थी जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु जाने वाला ए320 विमान, बाद में पार्किंग स्थल पर लौट आया और उसमें सवार 180 लोगों को सुरक्षित उतार लिया गया।

ट्विटर पर एक वीडियो में हवाई अड्डे पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहे विमान के एक इंजन से चिंगारी उड़ती दिखाई दे रही है। उक्त घटना रात करीब 10 बजे की है। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले विमान 6ई2131 को उड़ान से पूर्व एक इंजन में चिंगारी का अनुभव हुआ।

बयान में कहा गया, ''उड़ान को रोक दिया गया । सभी यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान में बिठाया जा रहा है।'' विमान में 177 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। उन्होंने बताया कि बाद में यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

टॅग्स :इंडिगोIndigo Airlinesअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण