लाइव न्यूज़ :

सर्जिकल स्ट्राइक से बढ़ा भारत का हौसला, लाहौर में किसी भी वक्त घुस सकती है सेना: RSS नेता इंद्रेश कुमार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 1, 2018 05:10 IST

आरआएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा, गठबंधन में हमें अभियान चलाने पड़े ....250 से 300 आतंकवादी मारे गए। सेना , पुलिस , एनआईए तथा खुफिया ब्यूरो को (आतंकवाद) आर्थिक मदद मुहैया कराने वाले नेटवर्ट का सफाया करने के लिए पूरी छूट दी गई।

Open in App

नागपुर, 1 जुलाई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के नेता इन्द्रेश कुमार ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान को संदेश गया है कि भारत ‘‘ किसी भी वक्त लाहौर में घुस सकता है।’’ आरएसएस नेता ने ‘‘ देश के वर्तमान हालात ’’ पर एक व्याख्यान देते हुए कहा कि सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में गठबंधन सरकार के कार्यकाल में कम से कम 300 आतंकवादियों का सफाया किया। 

उन्होंने कहा , ‘‘ हमने कश्मीर में सरकार बनाई और हम तीन चार महत्वपूर्ण काम करने में सफल भी रहे। काम हो गया .... तब हमने सरकार का साथ छोड़ दिया , कुर्बानी दी। ’’ 

कुमार ने कहा , ‘‘ गठबंधन में हमें अभियान चलाने पड़े ....250 से 300 आतंकवादी मारे गए। सेना , पुलिस , एनआईए तथा खुफिया ब्यूरो को (आतंकवाद) आर्थिक मदद मुहैया कराने वाले नेटवर्ट का सफाया करने के लिए पूरी छूट दी गई। 

आरएसएस नेता ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक जम्मू कश्मीर सरकार के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। हालांकि उन्होंने पीडीपी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा , ‘‘ हमने सर्जिक स्ट्राइक की। यह पाकिस्तान को एक संदेश था कि हम किसी भी वक्त लाहैर में घुस सकते हैं, इसलिए सावधान रहो। ’’ 

टॅग्स :सर्जिकल स्ट्राइकभारतीय सेनाआरएसएसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए