लाइव न्यूज़ :

एक ही आईडी पर 6 से ज्यादा सिम मिले तो होगी कार्रवाई, कनेक्शन भी बंद कर दिया जाएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2021 17:10 IST

क्या आपके पास एक ही आईडी पर 9 से ज्यादा सिम कार्ड हैं, तो यह आपको परेशानी में डाल सकती है। दूरसंचार विभाग द्वारा 7 दिसंबर को जारी किए गए नए नियमों में यूजर्स को सख्त चेतावनी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदूरसंचार विभाग ने अधिकतम सीमा से ज्यादा सिम कार्ड पर कार्रवाई की बात कही है।इस आदेश में जम्मू-कश्मीर, असम सहित उत्तर-पूर्व राज्य के लिए सिम कार्ड रखने की अलग अधिकतम सीमा तय की गई है। विभाग ने यह आदेश 7 दिसंबर को जारी किया है।

भारत: देश में आम तौर पर लोगों को एक से ज्यादा सिम कार्ड रखने की आदत है। कई बार लोग कंपनियों द्वारा दिए गए नए नए और सस्ते ऑफर के चक्कर में भी ज्यादा सिम कार्ड ले लेते है। ऐसे में किसी व्यक्ति के पास एक ही आईडी पर 9 से ज्यादा अगर सिम कार्ड पाए जाते हैं तो उन कार्वाई की जाएगी। बता दें कि दूरसंचार विभाग द्वारा जारी किए गए नए आदेश के अनुसार, हर सर्कल के लिए अलग अलग सिम कार्ड रखने की अधिकतम सीमा तय की गई है। 

क्या है सरकार के नए आदेश

दूरसंचार विभाग के अनुसार, एक आईडी पर 9 से ज्यादा सिम कार्ड होने पर उसे रद्द किया जाएगा। नए आदेश के अनुसार जम्मू-कश्मीर, असम सहित उत्तर-पूर्व राज्य के लोग एक आईडी पर अधिकतम 6 सिम कार्ड रख सकते हैं, वहीं अन्य सर्किल के यूजर्स अपने एक नाम पर 9 सिम कार्ड रख सकते हैं। यह आदेश 7 दिसंबर को जारी किया गया है।

ऐसा न किया तो बंद हो जाएगा सिम

बता दें कि विभाग ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को आदेश जारी कर 9 से अधिक सिम कार्ड रखने वाले यूजर को एक नोटिफिकेशन भेजने को कहा है। नोटिफिकेशन पाने के बाद यूजर को अपने सिम कार्ड को फिर से वेरिफाई कराना होगा। विभाग ने वेरिफिकेशन नहीं कराने वाले यूजर के सिम कार्ड को बंद करने बात कही है। वेरिफिकेशन नहीं कराने वाले यूजर के अउटगोइंग कॉल को 30 दिनों के अंदर बंद कीए जाने और वहीं उनके इनकमिंग कॉल को 45 दिनों तक ही चालु रखने की बात कही है। गौरतलब है कि नोटिफिकेशन के बाद भी सिम को अगर वेरिफाई नहीं कराया जाता है तो आने वाले 60 दिनों के अंदर उनका सिम स्थायी रुप से बंद हो जाएगा।  

टॅग्स :भारतTelecom Regulatory Authority of Indiaअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों