लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन से वापस आने वाले भारतीय छात्रों की पढ़ाई स्वदेशी कॉलेजों में पूरी कराई जाए, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की पीएम मोदी से मांग

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 6, 2022 21:21 IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार को लिखे पत्र में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र से वापस आ रहे भारतीय छात्रों को उनके मेडिकल की पढ़ाई का प्रबंध केंद्र सरकार करे क्योंकि रूस युद्ध के कारण यूक्रेन में उनकी शिक्षा बाधित हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के मुख्यमंत्री ने खत में लिखा है कि यूक्रेन में छात्रों की शिक्षा युद्ध थमने तक बाधित रहेगीयूक्रेन में युद्ध थमने के बाद ही शांति का वातावरण बन पाएगा, तब तक छात्रों की शिक्षा संभव नहीं हैआईएमए ने भी पीएम मोदी और स्वास्थ्य मंत्री से इस गंभीर मामले में विचार करने के लिए कहा था

दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित होने वाले भारतीयों मेडिकल छात्रों की बाधित हो रही शिक्षा के संबंध में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि 'ऑपरेशन गंगा' के तहत स्वदेश आने वाले सभी छात्रों की पढ़ाई भारत में पूरी कराई जाए।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार को लिखे पत्र में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र से वापस आ रहे भारतीय छात्रों को उनके मेडिकल की पढ़ाई का प्रबंध केंद्र सरकार करे क्योंकि रूस युद्ध के कारण यूक्रेन में उनकी शिक्षा बाधित हो गई है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को लिखे खत में कहा है कि यूक्रेन में पढ़ने वाले छात्रों की शिक्षा तब तक बाधित रहेगी, जब तक यूक्रेन-रूस के बीच पैदा हुई दुश्मनी खत्म नहीं हो जाती और यूक्रेन में शांति का वातावरण नहीं बन जाता। 

उन्होंने कहा, "अपना करियर बना गये छात्र इस वक्त एक अभूतपूर्व संकट से गुजर रहे हैं क्योंकि यूक्रेन युद्ध से उनके करियर पर संकट के बादल छा गये हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को अपनी ओर से पहल करते हुए उन छात्रों की बाधित शिक्षा को पूरी कराने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेनी चाहिए।"

सीएम नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा, "इसलिए मैं राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और संबंधित मंत्रालयों के साथ आपसे तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप के लिए अनुरोध करता हूं ताकि यूक्रेन से वापस आ रहे छात्रों को भारत के मेडिकल कॉलेजों में दाखिला देकर उनकी पढ़ाई को जारी रखा जा सके और उन्हें एक बेहतरीन डॉक्टर बनने का मौका स्वदेश में उपलब्ध करया जा सके।“

मालूम हो कि बीते सप्ताह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर यूक्रेन से लौट रहे भारतीय छात्रों को देश के मेडिकल कॉलेजों में दाखिला देने की गुजारिश की गई थी।

वहीं विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार यूक्रेन युद्ध के दौरान विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी के बाद अबतक लगभग 17,000 भारतीय छात्र युद्धग्रस्त यूक्रेन की सीमा से बाहर जा चुके हैं। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादनवीन पटनायकओड़िसानरेंद्र मोदीदिल्लीयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए