लाइव न्यूज़ :

आज से दौड़ेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, बस से भी कम है किराया, जानें सबकुछ

By अनुराग आनंद | Updated: December 23, 2020 13:36 IST

भारतीय रेलवे ने आज से रांची से हावड़ा के लिए एक स्पेशल ट्रेन को चलाने की घोषणा की है। जानें इस ट्रेन के बारे में सबकुछ।

Open in App
ठळक मुद्देरेलयात्रियों की सुविधाओं को देखते भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को 31 जनवरी तक चलायी जायेगी।आज से एक स्पेशल ट्रेन रांची और हावड़ा के बीच शुरू हो रही है। इसकी घोषणा पहले ही रेलवे द्वारा कर दी गई है।

नई दिल्ली: आज (बुधवार) से भारतीय रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेन शुरू की है। रेलवे ने दावा किया है कि इन ट्रेनों में यात्रियों को आसानी से टिकट मिल जाएगा।

भारतीय रेलवे ने इन ट्रेनों का किराया भी काफी कम रखा है। झारखंड से भी एक स्पेशल ट्रेन को हावड़ा के लिए रेलवे ने शुरू की हैं। ये ट्रेन रांची और हावड़ा के बीच शुरू हो रही है। इसकी घोषणा पहले ही रेलवे द्वारा कर दी गई है।

आइए इस ट्रेन के संबंध में डिटेल जानकारी प्राप्त करते हैं-

कितना है किराया?

बता दें कि रांची से जमशेदपुर तक चेयर कार का किराया सिर्फ 105 रुपये है। वहीं, अगर आप इस सफर को बस के जरिए पूरा करते हैं तो आपको करीब 500 रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा एसी चेयर कार का किराया मात्र 375 रुपये है। वहीं, रांची से हावड़ा का चेयर कार का टिकट 170 रुपये है, जबकि एसी चेयर कार का टिकट 600 रुपये है। 

कहां-कहां से आज चलेगी स्पेशल ट्रेनें-

ट्रेन नंबर  (02896) सुबह 7 बजे रांची स्टेशन से रवाना होगी। 23 दिसंबर से ये ट्रेन चलने लगी है। इस ट्रेन में चेयर कार (Chair Car) और एसी चेयर कार (AC Chair Car) के कोच हैं।

गंगानगर-हजूर साहिब नांदेड़ (02440/02439) सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन है। यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन चलेगी। श्री गंगानगर से ये ट्रेन दोपहर 1.25 बजे चलेगी और अगले दिन रात 9.40 बजे हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचेगी।

वहीं, हजूर साहिब नांदेड़ से ये ट्रेन सुबह 11.05 पर चलेगी और अगले दिन रात 8.15 बजे श्री गंगानगर पहुंचेगी। यह ट्रेन श्रीगंगानगर से 25 दिसंबर से 29 जनवरी के बीच हर शुक्रवार को चलेगी और हजूर साहिब नांदेड़ से 27 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच हर रविवार को चलेगी।

इसके अलावा रेलवे की ओर से ट्रेन नंबर 02486/02485 को भी चलाया जाएगा। इस ट्रेन का नाम श्री गंगानगर- हजूर साहिब नांदेड़ सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन है। यह वाली ट्रेन भी हफ्ते में दो दिन चलेगी।

टॅग्स :भारतीय रेलरांची
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया