लाइव न्यूज़ :

ट्रेन में अब Whatsapp से भी कर सकेंगे फूड ऑर्डर, कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं, सीट पर मिलेगा खाना, जानें क्या है तरीका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2022 14:29 IST

ट्रेन में सफर करते समय अब आप केवल Whatsapp के जरिए मैसेज करके भी अपना पसंदीदा भोजन ऑर्डर कर सीट पर मंगा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी ऐप को डाउनलोड करने या खोलने की भी जरूरत नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देWhatsapp मैसेज कर सीट पर ताजा और गर्मा-गर्म खाना मंगा सकेंगे रेलयात्री।इसके लिए आपको कोई नया ऐप खोलने या उसे डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है।इस सुविधा के लिए आपको Zoop WhatsApp चैटबोट नंबर- 91-7042062070 को अपने फोन में सेव करना होगा।

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे में सफर के दौरान अब आप केवल एक Whatsapp मैसेज कर सीट पर ताजा और गर्मा-गर्म खाना मंगा सकते हैं। दिलचस्प ये है कि इसके लिए आपको कोई नया ऐप खोलने या उसे डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है। बस Whatsapp के चैटबॉट सर्विस के जरिए इस सुविधा का लाभ आप ले सकते हैं।

इस सुविधा को देने के लिए लिए फूड डिलीवरी सर्विस Zoop ने Jio Haptik के साथ साझेदारी की है। खाना मंगाने के लिए आपको केवल पीएनआर नंबर देना होगा। खाना आपको ऑर्डर करना है और वह स्टेशन बताना होगा, जहां आप खाना चाहते हैं। इतना करते ही ट्रेन के उस स्टेशन पर पहुंचते ही भोजन भी आपको मिल जाएगा।

Whatsapp से कैसे मंगा सकते हैं ट्रेन में खाना, पूरा तरीका जानिए

इस सुविधा के लिए आपको सबसे पहले Zoop WhatsApp चैटबोट नंबर- 91-7042062070 को अपने फोन में सेव करना होगा। ऐसा इसलिए ताकि आप इस नंबर पर वाटसेप के जरिए मैसेज कर सकें। इसके बाद अपने मोबाइल में वाटसेप खोले और सेव किए गए नंबर का चैट ओपन करें।

इसके बाद आपको 10 संख्या वाला अपना पीएनआर वहां बताना होगा। ऐसा करते ही स्क्रिन पर आपकी सीट नंबर, ट्रेन नंबर जैसी जानकारी सामने आ जाएगी। कुछ ही मिनट में Zoop आपकी इन डिटेल को वेरिफाई करेगा। ऐसा होते ही आपको अपनी यात्रा के दौरान अगले आने वाले स्टेशन को चुनना होगा, जहां आप अपना खाना मंगाना चाहते हैं।

स्टेशन बताते ही मोबाइल स्क्रिन पर Zoop की ओर से कई रेस्तरां के विकल्प दिए जाएंगे। इनमें से किसी से भी आप खाने का ऑर्डर दे सकते हैं। रेस्तरां को सेलेक्ट करें और जो कुछ खाना चाहते हैं, उसका ऑर्डर दे दें। यहां आपके पास पैसे के भुगतान का भी विकल्प होगा। यही नहीं सफर के दौरान आप अपने फूड ऑर्डर को ट्रैक भी कर पाएंगे। आपने जो स्टेशन चुना है, वहां ट्रेन के पहुंचते ही खाना भी आपकी सीट पर पहुंच जाएगा।

टॅग्स :भारतीय रेलआईआरसीटीसीव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो