लाइव न्यूज़ :

रेलवे करने जा रहा नियम में बदलाव, एक मार्च से ट्रेनों पर दिखाई नहीं देंगे रिजर्वेशन चार्ट

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 16, 2018 20:41 IST

रेल मंत्रालय ने जोनल रेवले से कहा है कि ए 1, ए और बी श्रेणी के सभी स्‍टेशनों पर ट्रेनों के आरक्षित डिब्‍बों पर रिजर्वेशन चार्ट आने वाले समय में नहीं चिपकाना पड़ेगा।

Open in App

भारतीय रेलवे को स्मार्ट बनाने के लिए नियमों में मोदी सरकार एक और बदलाव करने जा रही है। यह बदलाव रिजर्वेशन चार्ट व्यवस्था को खत्म करने के लिए किया जा रहा। रेल मंत्रालय ने जोनल रेवले से कहा है कि ए 1, ए और बी श्रेणी के सभी स्‍टेशनों पर ट्रेनों के आरक्षित डिब्‍बों पर रिजर्वेशन चार्ट आने वाले समय में नहीं चिपकाना पड़ेगा। यह नियम कि 1 मार्च 2018 से लागू किया जाएगा।

रेलवे रिजर्वेशन चार्ट की जगह प्‍लेटफॉर्मों पर डिजिटल प्लास्मा टीवी लगाएगा, जिसमें पैसेंजर्स को रिजर्वेशन से जुड़ी सारी जानकारी दी जाएगी। इसका सीधा मकसद रेलवे में पेपर वर्क को कम करना है।  

रेलवे का कहना कि जिन स्टेशनों पर प्लाज्मा डिस्प्ले पहले से मौजूद हैं, वहां रिजर्वेशन चार्टों की व्यवस्था खत्म की जा सकती है। पिछले ट्रायल्स में इस व्यवस्था को खत्म कर के रेलवे 60 लाख रूपए तक बचा चुका है।

शुरुआत में इसे सिर्फ छह महीने की प्रायोगिक अवधि के लिए लागू किया जाएगा। इससे पहले तीन महीने के लिए इसे नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, मुम्बई सेंट्रल, चेन्नई सेंट्रल, हावड़ा और सीयाल्दाह स्टेशन की सभी ट्रेनों के रिजर्व कोच के लिये लागू किया गया जा चुका है।

कहा जा रहा है कि ट्रेनों पर चार्ट लगाए जाने से उनके स्लीपर और एसी कोचों की सही सफाई नहीं हो पाती है। पेपर लेस होने के बाद यात्री अपने मोबाइल के किसी भी एप, स्टेशन पर लगी स्क्रीन, 138, एनटीईएस पर भी जानकारी ले सकेंगे।

टॅग्स :इंडियन रेलवेमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए