लाइव न्यूज़ :

Indian Railway: आईआरसीटी ने ऑनलाइन बुकिंग करने वालों को दी बड़ी राहत, अब ऐसे करें टिकट बुक तुरंत मिलेगा रिफंड

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 21, 2021 11:26 IST

आईआरसीटीसी ने रेल यात्रियों को बड़ी राहत दी है, जो ऑनलाइन बुकिंग करते हैं । अब आईपे से बुकिंग करने पर तुरंत रिफंड मिलेगा ।

Open in App
ठळक मुद्देअब आईआरसीटीसी आईपे के जरिए टिकट बुक करने पर तुरंत मिलेगा रिफंडआईआरसीटीसी ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यूजर इंटरफेस भी अपग्रेड किया पहले यात्रियों को रिफंड के लिए 2-3 इंतजार करना पड़ता था

दिल्ली :  इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने उन रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत दी है, जो लोग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ट्रेन टिकट की बुकिंग करते है । अब ऑनलाइन टिकट कैंसिल कराने पर यात्रियों को रिफंड के लिए 2 -3 दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा ।

रिपोर्ट के अनुसार जो यात्री आईआरसीटीसी की पेमेंट गेटवे आईआरसीटीसी-आईपे की मदद से टिकट बुक कराते हैं । उन्हें टिकट कैंसिल करने के बाद तुरंत रिफंड दे दिया जाएगा ।आईआरसीटीसी आईपे को केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया कैंपेन के तहत 2019 में लॉन्च किया गया था ।  इसके लिए आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट को भी अपग्रेड किया है।

लाइव हिंदुस्तान से बात करते हुए आईआरसीटीसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि नई व्यवस्था यात्रियों को रद्द टिकट रद्द करने के अलावा तत्काल और नियमित टिकट आसानी से बुक करने की सुविधा देगी । अधिकारी ने यह भी कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, आईआरसीटीसी ने यूजर इंटरफेस को अपग्रेड किया है और आईआरसीटीसी आईपे फीचर  टिकट बुक करने में कम समय लेता है।

आईआरसीटीसी आई पर के माध्यम से टिकट कैसे बुक कर सकते हैं-

1. आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in   पर जाएं ।

2. यात्रा संबंधी सभी विवरण भरें ।

3. अपने मार्ग के अनुसार ट्रेन का चयन करें ।

4. अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन करें।

5. आवश्यक यात्री विवरण भरें ।

6. इसके बाद भुगतान का तरीका चुनें ।  यहां यात्रियों को आईआरसीटीसी आईपे विकल्प चुनना होगा।

7. पे एंड बुक पर क्लिक कर आप अपना टिकट बुक कर सकते हैं ।

टॅग्स :आईआरसीटीसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

भारतअपने आधार को IRCTC अकाउंट से करें लिंक, मिलेंगे 5 बड़े फायदे; 99% लोग इस सुविधा से अनजान

भारतमहंगा होने वाला है ट्रेन का सफर, 26 दिसंबर से बढ़ जाएगा ट्रेन टिकट का प्राइस

भारतयात्री ध्यान दें! अब IRCTC से टिकट बुक करने के लिए ये काम करना होगा जरूरी, लागू हुआ नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू