लाइव न्यूज़ :

एक साल में भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन से कमाए 13 अरब रुपए, RTI में हुआ खुलासा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 3, 2018 16:17 IST

आरटीआई से मिली सूचना के तहत, रेलवे ने निरस्त टिकट से 17.18करोड़ 2016-2017, 17.23 करोड़ 2015-2016,14.72 करोड़ 2015-2014 के वित्तीय वर्ष मे कमाए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 3 अगस्त: भारतीय रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2017-2018 में अरबों रुपए की कमाई की है। इसका खुलासा एक आरटीआई द्वारा हुआ है। चौंकाने वाले तथ्य ये हैं कि रेलवे की ये कमाई टिकट ब्रिकी से नहीं बल्कि टिकट कैंसिलेशन के जरिए हुई हैं। मध्यप्रदेश के नीमच के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने रेलवे की कमाई को लेकर एक आरटीआई डाला था। गौड़ के इस आरटीआई का जवाब रेलवे के सूचना प्रणाली केन्द्र की तरफ से दिया गया है। रेलवे के जवाब में खुलासा हआ है कि रेलवे को पिछले वित्तीय वर्ष मे टिकट चार्ट बनाने के बाद वेटिंग लिस्ट के लोगों की टिकट नहीं कंफर्म होने के कारण 88.55 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। 

आरटीआई से मिली सूचना के तहत, रेलवे ने निरस्त टिकट से 17.18करोड़ 2016-2017, 17.23 करोड़ 2015-2016,14.72 करोड़ 2015-2014 के वित्तीय वर्ष मे कमाए थे। गौड़ ने बताया की उन्होंने 9 अप्रैल को आरटीआई के तहत सीआरआईएस को अर्जी भेजकर रेलवे से विभिन्न राजस्व मदों के बारे मे जानकारी मांगी थी। उन्होंने ये बताया की मई में उनके आरटीआई का जवाब आया था, उसके तहत रेलवे को सिर्फ 17.14 करोड़ रुपए ही मिले थे। पहली बार रेलवे की तरफ से अधूरी जानकारी मिली थी। अधूरी सूचना मिलने के कारण उन्हें फिर से आरटीआई फाइल किया था, जिसके बाद रेलवे ने अपनी कमाई की जानकारी दी है। 

इतना मुनाफा होने के बाद भी भारतीय रेलवे में अपनी हालात को लेकर कोई सुधार नहीं कर रहा है। ट्रेन, स्टेशन की गंदगी से लेकर खाना तक की शिकायत लगातार आती रहती है। ना जाने रेलवे कब अपने हुए मुनाफों के जरिए भारतीय रेलवे की दशा में सुधार करेगा?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :भारतीय रेलआरटीआई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत