लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना ने 19 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमालियाई समुद्री लुटेरों से बचाया, युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने की कार्रवाई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 30, 2024 10:22 IST

बचाए गए सदस्यों में 19 पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। नौसेना के कमांडोज ने 11 सोमालीयाई समुद्री डाकुओं को भी गिरफ्तार किया। मछली पकड़ने वाली नौका अल नईमी पर समुद्री डाकू सवार हो गए थे और चालक दल के सदस्यों को बंधक बना लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती के एक और प्रयास को विफल किया19 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमालियाई समुद्री लुटेरों से बचायायुद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने की कार्रवाई

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री डकैती के एक और प्रयास को विफल करते हुए मछली पकड़ने वाली नौका अल नईमी और उसके चालक दल के सदस्यों को बचा लिया। मंगलवार, 30 जनवरी को भारतीय नौसेना की तरफ से ये जानकारी दी गई। बचाए गए सदस्यों में 19 पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। नौसेना के कमांडोज ने 11 सोमालीयाई समुद्री डाकुओं को भी  गिरफ्तार किया। 

गश्ती पोत आईएनएस सुमित्रा ने सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की। भारतीय नौसेना ने कहा कि उसके युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने संकटग्रस्त जहाज को रोका और कार्रवाई की। मछली पकड़ने वाली नौका अल नईमी पर समुद्री डाकू सवार हो गए थे और चालक दल के सदस्यों को बंधक बना लिया था। 

युद्धपोत ने नाव के साथ चालक दल की सुरक्षित रिहाई के लिए एसओपी के अनुसार काम किया और नाव के साथ सभी 19 चालक दल के सदस्यों की सफल रिहाई सुनिश्चित की। 36 घंटे से भी कम समय में आईएनएस सुमित्रा ने 2 अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाजों को बचाया। इससे पहले भारतीय युद्धपोत ने सोमवार, 20 जनवरी को सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत एक ईरानी ध्वज वाले मछली पकड़ने वाले जहाज का सफल रेस्क्यू किया था। 

नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपहृत जहाज और उसके चालक दल की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित की। नौसेना ने कहा है कि हिंद महासागर क्षेत्र में जलदस्यु रोधी और समुद्री सुरक्षा अभियानों में भारतीय नौसैनिक युद्धपोतों की तैनाती समुद्र में सभी जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना के दृढ़संकल्प को दर्शाती है।

बता दें कि अरब सागर और लाल सागर क्षेत्र में समुद्री लूट रोधी अभियानों के लिए क्षेत्र में भारतीय पोत तैनात हैं। नौसेना का संदेश यह है कि हम किसी तरह की अस्थिरता या असुरक्षा उत्पन्न नहीं होने देंगे। समुद्री लूट रोधी अभियान 2008 से चलाये जा रहे हैं। समुद्री लूट पिछले साल तक लगभग खत्म हो गई थी लेकिन हाल में इन घटनाओं में तेजी आई है। 

टॅग्स :भारतीय नौसेनासोमालियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील