लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना 'हनी-ट्रैप' के मामलों पर सख्त, फेसबुक सहित सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर लगाया बैन

By विनीत कुमार | Updated: December 31, 2019 08:39 IST

रक्षा सूत्रों के अनुसार ये कदम राष्ट्र हित में गोपनीय सूचनाओं की सुरक्षा को पुख्ता बनाए रखने के लिए उठाए गये हैं। पिछले महीने सेना ने भी अपने लोगों को आधिकारिक कामों के लिए व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देनौसेना ने अपने कर्मियों के फेसबुक और सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाया बैननेवी बेस सहित डॉकयार्ड और वॉरशिप्स के अंदर स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर भी बैन

चीन और पाकिस्तान के जासूसों से ऑनलाइन गोपनीय सूचनाएं साझा होने से बचाने के लिए एक और मिलिट्री निर्देश के तहत नेवी ने अपनी सभी कर्मियों के फेसबुक के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। साथ ही उनसे नेवी बेस और डॉकयार्ड सहित वॉरशिप्स में स्मार्टफोन नहीं ले जाने को कहा गया है। ये निर्देश हाल में इसी महीने की शुरुआत में सात नौसैनिकों की गिरफ्तारी के बाद आए हैं।

इन नौसैनिकों को विशाखापट्टनम, कर्नाटक के कारवार से गिरफ्तार किया गया था। साथ ही मुंबई के एक हवाला ऑपरेटर को भी गिरफ्तार किया गया। इन पर महिलाओं के 'हनी ट्रैप' में फंसकर कथित तौर पर पाकिस्तान के लिए गोपनीय सूचना देने का आरोप है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार नेवी हेडक्वॉर्टर की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, 'हाल का कुछ मामलों में जब दुश्मन नेवी के लोगों को सोशल मीडिया पर टार्गेट करने की कोशिश कर रहे हैं, तो ये चिंताजनक बात है और इसलिए आवश्यक कदम उठाने जरूरी हैं।'

आदेश में कहा गया है, 'सभी नेवी कर्मियों के लिए फेसबुक के इस्तेमाल पर बैन है। साथ ही नेवल बेस/डॉकयार्ड/ऑन बोर्ड वॉरशिप पर भी स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से बैन होगा।' साथ ही सुरक्षा के लिहाज से मैसेसिंग एप, ब्लॉगिंग, ई-कॉमर्स साइट्स आदि के इस्तेमाल पर भी बैन होगा।

रक्षा सूत्रों के अनुसार ये कदम राष्ट्र हित में गोपनीय सूचनाओं की सुरक्षा को पुख्ता बनाए रखने के लिए उठाए गये हैं। एक सूत्र ने बताया, 'आंध्र पुलिस की ओर से गिरफ्तार किये गये सात नौसैनिक नेवी और सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसियों के साथ काम कर रहे थे और कथित तौर पर भारतीय जंगी जहाजों और पनडुब्बीयों की तौनाती और उनकी पोजिशन को लेकर जानकारियां लीक कर रहे थे।' 

बता दें कि पिछले महीने सेना ने भी अपने लोगों को आधिकारिक कामों के लिए व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए थे। साथ ही 'गुप्त नियुक्तियों' वाले अधिकारियों को अपने फेसबुक अकाउंट डिलीट करने को भी कहा गया था। पिछले कुछ सालों में कई ऐसे मामले आए हैं जब पाकिस्तानी एजेंट महिलाओं का इस्तेमाल कर भारतीय सेना से जुड़े लोगों को 'हनी-ट्रैप' कर फंसाने और उनसे गोपनीय सूचना लीक कराने की कोशिश करते रहे हैं।

टॅग्स :भारतीय नौसेनाफेसबुकपाकिस्तानसोशल मीडियाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा