लाइव न्यूज़ :

प्यार की खातिर 6 साल पाकिस्तान की जेल में रहकर भारत आया हामिद अंसारी, वीडियो में देखें सरहद को चूम कैसे की वतन वापसी

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 18, 2018 18:45 IST

बिना वीजा के पाकिस्तान में घुसने वाला हामिद नेहाल अंसारी पाकिस्तान पेशावर जेल में छह साल बिताकर भारत लौटे हैं। एक पश्तून लड़की से ऑनलाइन चैटिंग के बाद उससे मिलने के लिए हामिद पाकिस्तान गए थे

Open in App

पाकिस्तान की जेल में छह साल बिताने के बाद आखिरकर भारतीय नागरिक हामिद नेहाल अंसारी भारत वापस आ ही गया। मंगलवार शाम को अटारी-वाघा बॉर्डर पर हामिद नेहाल अंसारी को भारतीय अधिकारियों की मौजूदगी में परिजनों को सौंपा गया।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने  हामिद नेहाल अंसारी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भारत की सरहद को चूमते हुए दिख रहा है। ये वीडियो देख किसी भी भारतीय की आंखों में आंसू आ जाएंगे। वाघा सीमा पर अंसारी (33) अपने परिजनों से मिला। यह बेहद भावुक मिलन था।

बिना वीजा के पाकिस्तान में घुसने वाला हामिद पेशावर जेल में छह साल बिताकर भारत लौटे हैं। एक पश्तून लड़की से ऑनलाइन चैटिंग के बाद उससे मिलने के लिए हामिद पाकिस्तान गए थे। लेकिन पाक एजेंसियों ने उन्हें जासूस होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। 

ऐसे हुआ ऑनलाइन दोस्त बनी लड़की से प्यार 

मुंबई निवासी अंसारी कथित तौर पर ऑनलाइन दोस्त बनी लड़की से मिलने के लिए 2012 में अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान चला गया था। 

उसकी सजा की अवधि 15 दिसंबर को समाप्त हो गई थी, लेकिन कानूनी कागजात तैयार नहीं होने के चलते उसकी भारत वापसी नहीं हो सकी थी। 

पेशावर उच्च न्यायालय ने गुरुवार को पाकिस्तान सरकार को अंसारी को भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक माह की मोहलत दी थी। 

टॅग्स :हामिद अंसारीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप