लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून अफगानिस्तान के कई हिस्सों में हिंसा में बढ़ोतरी की आशंका के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने एक परामर्श जारी कर अपने नागरिकों को गैर जरूरी यात्राओं से बचने को कहा है।

दूतावास ने कहा कि अफगानिस्तान में कई प्रांतों में सुरक्षा व्यवस्था “खतरनाक” है और आतंकवादी गुटों ने हिंसक गतिविधियां बढ़ा दी हैं और असैन्य लोगों पर हमले की घटनाएं हो रही हैं। दूतावास की ओर से कहा गया कि भारतीय नागरिक भी अपवाद नहीं हैं और उन पर अगवा किये जाने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

दूतावास ने कहा कि मुख्य शहरों के बाहर यात्रा से बचना चाहिए और किसी भी आवश्यक काम से बाहर जाएं तो इसे जितना संभव हो उतना गोपनीय रखें। अमेरिका ने 11 सितंबर तक अपनी सेनाएं हटाने का ऐलान किया है जिसके कारण अफगानिस्तान में पिछले कुछ सप्ताह में कई हमले हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO