लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान सीमा पर निगरानी बढ़ाएगी भारतीय सेना, ड्रोन रक्षा प्रणाली स्थापित करने पर विचार

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 3, 2024 17:05 IST

7 अक्टूबर, 2023 को इज़रायल पर हमला करते समय हमास द्वारा नवीन तरीकों के इस्तेमाल ने दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। सेना सीमा के कुछ हिस्सों में एक ड्रोन रक्षा प्रणाली स्थापित करने पर विचार कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान से लगती सीमा पर निगरानी और तगड़ी होगीसीमा के कुछ हिस्सों में एक ड्रोन रक्षा प्रणाली स्थापित करने पर विचार इसकी शुरुआत मई महीने में की जा सकती है

नई दिल्ली: भारतीय सेना आतंकी संगठन हमास के 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर किए गए चौंकाने वाले हमले को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान से लगती सीमा पर निगरानी और तगड़ी करेगी। सेना सीमा के कुछ हिस्सों में एक ड्रोन रक्षा प्रणाली स्थापित करने पर विचार कर रही है। इसकी शुरुआत मई महीने में की जा सकती है। सीमाओं पर हर समय निगरानी रखने का कदम तब उठाया गया है जब पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान के साथ हिमालयी सीमा पर तनाव है। 

भारतीय सेना के एक प्रवक्ता ने न्यूजवीक से बात करते हुए इस संबंध में कहा कि 7 अक्टूबर, 2023 को इज़रायल पर हमला करते समय हमास द्वारा नवीन तरीकों के इस्तेमाल ने दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी सीमा पार से ऐसे किसी भी दुर्भावनापूर्ण प्रयास को विफल करने के लिए नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों पर आवश्यक उपाय किए गए हैं।

बता दें कि पाकिस्तान से लगती नियंत्रण रेखा एक विशाल, लगभग 500 मील की सीमा है जो भारत और पाकिस्तान को विभाजित करती है। भारतीय सेना ने कश्मीर  क्षेत्र में उभरते खतरों से निपटने के लिए उठाए जाने वाले कुछ कदमों की रुपरेखा तैयार की है। इस क्षेत्र में ड्रोन/क्वाडकॉप्टर खतरों का मुकाबला करने के लिए  विशिष्ट  उपकरणों के साथ पर्याप्त सैनिकों को तैनात किया गया है।

बता दें कि भारतीय सेना भयानक सर्दी में भी एलओसी पर डटी है। दरअसल कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी की कमी के कारण सेना परेशान है। भारी बर्फबारी की कमी के कारण सर्दियों के दौरान घुसपैठ के सभी रास्ते खुले रहते हैं और घुसपैठ की कोशिशें होती रहती हैं। इस कारण  सेना ने अपने सैनिकों को एक मजबूत घुसपैठ-रोधी ग्रिड पर तैनात करना जारी रखा है। 

 2023 में जम्मू-कश्मीर में कुल 71 आतंकवादी मारे गए, जिनमें घाटी में 52 शामिल थे। घाटी में स्थिति सामान्य हो रही है लेकिन आतंकवादी समूह  राजौरी-पुंछ बेल्ट में सक्रिय हो रहे हैं। पीर पंजाल रेंज के दक्षिण के इलाकों में आतंकवादी घटनाएं देखी गई हैं। पिछले तीन साल के आधिकारिक आंकड़े भी यही दर्शाते हैं। यही कारण है कि सेना एक ऐसा सिस्टम डेवलप करना चाहती है जिससे सीमा पार करना असंभव हो जाए। 

टॅग्स :भारतीय सेनाLine of Controlजम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?