लाइव न्यूज़ :

इंडियन आर्मी की 'स्ट्राइक' में कई पाकिस्तानी सैनिकों की भी मौत, PoK स्थित आतंकी कैंप थे निशाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2019 12:47 IST

भारतीय सेना ने तंगधार सेक्टर के सामने स्थित नीलम घाटी में चार-पांच आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके लिए भारतीय सेना ने तोपों (आर्टिलरी गन्स) का इस्तेमाल किया है। इस हमले में कई आतंकी ठिकानें तबाह हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने PoK स्थित आतंकी कैंपों पर हमला किया जिसमें 4-5 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं।भारतीय सेना ने तंगधार सेक्टर के सामने स्थित नीलम घाटी में चार-पांच आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

भारतीय सेना ने PoK स्थित आतंकी कैंपों पर हमला किया जिसमें 4-5 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि कई सैनिक घायल भी हुए हैं। भारतीय सेना ने तंगधार सेक्टर के सामने स्थित नीलम घाटी में चार-पांच आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके लिए भारतीय सेना ने तोपों (आर्टिलरी गन्स) का इस्तेमाल किया है। इस हमले में कई आतंकी ठिकानें तबाह हो गए।

बताया जा रहा है कि यहां बड़ी संख्या में आतंकी घुसपैठ को तैयार थे। पाकिस्तान की तरफ से बिना उकसावे के भारी गोलीबारी की जा रही थी जिससे घुसपैठ कराई जा सके। पाकिस्तान की गोलीबारी में 2 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे और एक आम नागरिक की मौत हुई थी। इसके बाद भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई का फैसला किया। इसके अलावा एक घर और चावल का भंडार गृह पूरी तरह ध्वस्त हो गया। दो कार, 2 गौशाला और 19 भेड़ों की भी मौत हो गई थी।

सीमा के निकट मन्यारी गांव के घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। एएनआई के मुताबिक स्थानीय लोगों का कहना है कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे बच्चे अंदर नहीं सो रहे थे। हम पीएम मोदी से निवेदन करते हैं कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। पाकिस्तान की फायरिंग में हमें पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है।

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब