लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना ने पाक ड्रोन को मार गिराया, पांच लोडेड एके मैगजीन, कैश और सीलबंद पैकेट बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 13, 2023 16:34 IST

पाक सेना आजकल एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर दोहरे खेल खेलते हुए दो दो ड्रोन को अलग अलग दिशाओं में भेज कर भारतीय जवानों का उलझा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराजौरी जिले में बेरीपतन इलाके में सुरक्षाबलों ने सीमा पार से आए ड्रोन को मार गिराया है।ड्रोन अपने साथ सीलबंद पैकेट में हथियार और नकदी लेकर पहुंचा था।मैगजीन, कुछ कैश और एक सीलबंद पैकेट बरामद किया गया है।

जम्मूः एक बार फिर पाक सेना द्वारा एलओसी पर भिजवाए गए ड्रोन ने कई किमी भीतर घुस कर नगदी और हथियार गिराए हैं। हालांकि सेना का दावा है कि उसने इसे गिराया है जिससे यह बरामदगियां हुई हैं। जबकि इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान इसलिए छेड़ा गया है।

क्योंकि पाक सेना आजकल एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर दोहरे खेल खेलते हुए दो दो ड्रोन को अलग अलग दिशाओं में भेज कर भारतीय जवानों का उलझा रही है। अधिकारियों ने बताया कि एलओसी के राजौरी जिले में बेरीपतन इलाके में सुरक्षाबलों ने सीमा पार से आए ड्रोन को मार गिराया है।

ड्रोन अपने साथ सीलबंद पैकेट में हथियार और नकदी लेकर पहुंचा था। इससे पहले कि यह खेप तस्करों तक पहुंचती, सुरक्षाबलों ने पाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। सेना ने एक बयान में कहा कि 12-13 अप्रैल की रात को राजौरी के बेरी पतन इलाके में एलओसी पर हवाई वस्तुओं की एक संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।

कार्रवाई के दौरान ड्रोन को मार गिराया गया है। ड्रोन से पांच लोडेड एके मैगजीन, कुछ कैश और एक सीलबंद पैकेट बरामद किया गया है। इससे पहले इस माह की शुरुआत में इंटरनेशनल बार्डर पर विजयपुर के पास रेल लाइन के पास पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियार और गोला बारूद के प्रति चिंता की बात यह थी कि पहली बार पाक ड्रोन ने भारतीय सीमा से 10 किमी से ज्यादा का सफर तय करके भारतीय क्षेत्र के भीतर पैकेट को गिराया था।

हालांकि जिस दिन पाक ड्रोन ने हथियार गिराए उसी दिन भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक पाक ड्रोन पर गोलियां बरसा कर उसे वापस पाक क्षेत्र में भागने पर मजबूर करने का दावा किया था। दरअसल सीमा सुरक्षा बल के जवान पाक सेना की चाल में फंस गए थे।

ऐसा पहली बार हुआ था कि पाक सेना ने एक साथ दो ड्रोन भारतीय क्षेत्र में भेजे थे। इनमें से एक इंटरनेशनल बार्डर पर ही मंडराता रहा था और दूसरा 10 किमी भीतर तक घुस गया था। हालांकि अभी तक ड्रोन की इस कवायद से निपटने को बीएसएफ के आग्रह पर इंटरनेशनल बार्डर के एक किमी के क्षेत्र में रात का कर्फ्यू लागू किया गया है पर अब वह भी बेकार इसलिए साबित होने लगा है क्यांेकि पाक ड्रोन हथियारांे को एक किमी से अधिक दूरी पर फैंकने लगे हैं ताकि पाकिस्तानी एजेंट उन्हें एकत्र कर सकें। अभी तक वे एक किमी के भीतर ही इनको एकत्र करते थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह