लाइव न्यूज़ :

अब रियासी में पकड़ा गया हथियारों का जखीरा, एके 47 राइफल, दो चीनी पिस्तौल और चार यूबीजीएल ग्रेनेड बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 18, 2021 16:11 IST

सुरक्षा बलों ने बुधवार को हिजबुल मुजाहिदीन के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से आईईडी में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियां बरामद की।

Open in App
ठळक मुद्देपहचान शफ़ात अहमद सोफी, माजिद मोहम्मद भट और उमर राशिद वानी के रूप में की गई है। त्राल और अवंतीपोरा में सक्रिय हिजबुल आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद के लिए आश्रय, रसद और परिवहन प्रदान करने में शामिल है। पुलिस ने इनके पास से आईईडी में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियां भी बरामद की है।

जम्मूः अब रियासी जिले में आतंकियों के ठिकाने से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। इसी जिले में विश्व प्रसिद्ध वैष्णो देवी का तीर्थस्थल भी है।

इन हथियारों की बरामदगी के बाद तीर्थस्थान की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत किए जाने की बात की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान से इस ओर भेजे गए हथियारों की भारी खेप बरामद हुई है। रियासी जिले के मक्खिदार इलाके के घने जंगलों में एक तलाशी अभियान के दौरान माहौर पुलिस और सेना ने एक चट्टान के नीचे छिपाए गए काफी संख्या में हथियार बरामद किए हैं।

सुरक्षाबलों का कहना है कि हथियारों को देख ऐसा लगता है कि आतंकवादी संगठन किसी बड़े हमले की तैयारी में थे। सुरक्षाधिकारियों का दावा है कि विश्वसनीय सूत्रों से मक्खिदार के घने जंगलों में संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर यहां संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।

जंगलों के बीचों-बीच एक बड़ी चट्टान दिखी। चट्टान में दरार बनी हुई थी, तलाशी लेने पर उसमें कुछ सामान रखा हुआ देखा। चट्टान से सामान निकाल जब उसकी जांच की गई थी उसमें काफी मात्रा में हथियार रखे हुए थे।

बरामद हुए हथियारों में एके 47 राइफल- 01, एसएल राइफल- 01, एक 303 बोल्ट राइफल, दो चीनी पिस्तौल, उसकी मैगजीन, एंटीना के साथ दो रेडियो सेट, एके एक 47 राउंड बॉक्स, चार यूबीजीएल ग्रेनेड शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह हथियार पाकिस्तान से पुंछ के रास्ते भेजे गए होंगे।

पुलिस का कहना है कि हथियारों की यह खेप ओवरग्राउंड वर्करों की मदद से पुंछ एलओसी से यहां तक पहुंचाई गई है। अब यहां से पीरपंजाल के पहाड़ों को पार कर इन हथियारों को कश्मीर तक पहुंचाने का जिम्मा किसी और ओवरग्राउंड वर्कर को सौंपा गया हो।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’