लाइव न्यूज़ :

लेफ्टिनेंट जनरल ने सरकारी पैसे से खरीद लिया एसी-फर्नीचर, भ्रष्टाचार के आरोपों में हुई कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 11, 2019 19:20 IST

जैसे ही सेना मुख्यालय में अधिकारी के खिलाफ आरोपों की शिकायत पहुंची तो सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसेना के एक सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी हुई।सैन्य अधिकारी पर सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर 10 लाख रुपये के निजी सामान खरीदने का आरोप लगा है

भारतीय सेना के एक सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। सैन्य अधिकारी पर सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप है। आरोपों के तहत सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की गई। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक सरकार के सूत्रों ने बताया कि अधिकारी के खिलाफ आरोप लगे हैं कि उन्होंने निजी इस्तेमाल के लिए सरकारी फंड का दुरुपयोग कर 10 लाख रुपये का सामान खरीदा था। इस पर संज्ञान लेते हुए सेना मुख्यालय ने एक सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल के जरिये आरोपी अधिकारी के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया था। 

आरोपों के मुताबिक सैन्य अधिकारी ने सरकारी पैसे से अपने लिए जो सामान खरीदा, उसमें एयर कंडीशनर, फर्नीचर और बाकी चीजें शामिल हैं।

जैसे ही सेना मुख्यालय में अधिकारी के खिलाफ आरोपों की शिकायत पहुंची तो सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया। 

प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर्स सेना के सबसे वरिष्ठ लेफ्टिनेंट जनरल होते हैं जिनकी तैनाती सेना प्रमुख के दिन-ब-दिन के आधिकारिक कार्यों में सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यालय में होती है। 

इस मामले में एक लेफ्टिनेंट जनरल के खिलाफ जांच बैठाई गई तो इसी रैंक के अधिकारियों ने उसे अंजाम दिया। एक सूत्र ने बताया कि कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के पीठासीन अधिकारी ने जांच पूरी कर ली है और पहले ही सेना प्रमुख को इस बारे में बता दिया है। 

ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी ने अधिकारी के खिलाफ अनुशास्नात्मक कार्रवाई करने की सिफारिश की है। 

बता दें कि जब से जनरल बिपिन रावत सेना प्रमुख बने हैं, वह अधिकारियों और जवानों से साफ कह चुके हैं कि सेना में नैतिक पतन और आर्थिक भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं होगी। अब तक ऐसे मामलों में लिप्त पाए जाने पर कई अधिकारियों को बर्खास्त किया जा चुका है और बिना पेंशन के रिटायर किया जा चुका है।

टॅग्स :भारतीय सेनाबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील