लाइव न्यूज़ :

Indian Army Day: सैनिकों की गौरव गाथा, पढ़े इंडियन आर्मी के 10 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

By मेघना वर्मा | Updated: January 15, 2019 09:25 IST

Indian Army Day 2019: 2013 में उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों को बचाने के लिए चलाया जाने वाला 'ऑपरेशन राहत' दुनिया का सबसे बड़ा सिविलियन रेस्क्यू ऑपरेशन था।

Open in App

गजरे की खुशबू को महकता छोड़ आया हूं,मेरी नन्ही सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूं,मुझे छाती से अपनी तू लगा लेना ए भारत मां,मैं अपनी मां की बाहों को तरसता छोड़ आया हूं...

ये चंद लाइनें हमें हमारी भारतीय सेना की कुर्बानियों और देश के प्रति उनकी देशभक्ति को दर्शाती है। अपना सुख-चैन, परिवार सब कुछ त्याग कर हर एक सैनिक बॉर्डर पर अपनी भारत मां की सेवा में कार्यरत रहता है। इंडियन आर्मी के इसी जज्बे को सलाम करने और उनके साहस को ऑनर करने के लिए हर साल जनवरी की 15 तारिख को भारत में इंडियन आर्मी डे या भारतीय सेना दिवस मनाते हैं। 

सेना के मुख्यालयों पर किया जाता है सेलिब्रेट

लेफ्टिनेंट जनरल के. एम. करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभाह ग्रहण करने के उपलक्ष्य में हर साल यह दिन मनाया जाता है। 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश राज के समय के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज शीर्ष कमांडर जनरल रॉय फ्रांसिस बुचर से यह पद ग्रहण किया था। इस दिन को सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों व अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों के साथ राजधानी दिल्ली व सेना के सभी मुख्यालयों पर मनाया जाता है। इस दिन सैनिकों की हिम्मत और उनके जज्बे को सलाम किया जाता है। 

भारतीय सेना अपने आप में बेहद खास है। आज आर्मी डे के अवसर पर पढ़िए सेना से जुड़े कुछ रोचक तथ्य...

1. इंडियन आर्मी का स्थापना ईस्ट इंडिया कंपनी की सरकार के दौरान सन् 1776 में हुआ था।

2. भारतीय सेना में अन्य इंडियन आर्मड फोर्सेज में जाति या धर्म के आधार पर आरक्षण व्यवस्था नहीं मिलता। 

3. भारतीय सेना पहली ऐसी सेना है जिसने कभी किसी युद्ध की शुरुआत खुद से नहीं की है।  

4. इंडियन आर्मी के पास खुद का हॉर्स रेजिमेंट भी है जो हमारे देश के अलावी सिर्फ दो देशों के पास  है।

5. हिमालय में बहने वाली द्रास और सुरु नदियों के बीच में बेली ब्रिज दुनिया का सबसे बड़ा ब्रिज है इसे इंडियन आर्मी ने 1982 में बनाया था। 

6. 2013 में उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों को बचाने के लिए चलाया जाने वाला 'ऑपरेशन राहत' दुनिया का सबसे बड़ा सिविलियन रेस्क्यू ऑपरेशन था।

7. समुद्र से 5000 मीटर ऊपर सियाचिन ग्लेशियर पर दुनिया की सबसी ऊंची युद्धभूमि है जिसपर इंडियन आर्मी का कब्जा है।

8. भारतीय सैनिक उंचाइयों पर और पर्वतीय युद्धों के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं।

9. 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए लोंगेवाला के युद्ध में सिर्फ 2 जवान हताहत हुए थे। इस लड़ाई पर बॉलीवुड की मूवी 'बॉर्डर' भी बनाई गई है। 

10. इंडियन आर्मी दुनिया की सबसे बड़ी वोलेंटरी आर्मी है बावजूद इसके इंडियन आर्मी के पास दुनिया में सबसे ज्यादा सैनिक है।

टॅग्स :सेना दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतArmy Day: ऑपरेशन सिंदूर में शहीद बेटे का मेडल लेने पहुंचीं बूढ़ी मां हुईं बेहोश, देखें वीडियो

भारतयोगेश कुमार गोयल का ब्लॉग: भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार है सेना

भारत"देश आपको सलाम करता है, आपने न केवल बाहरी खतरे बल्कि आपदा के समय भी लोगों की मदद की है", प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना दिवस पर जवानों को दी शुभकामनाएं

भारत'हर भारतीय को सेना पर गर्व', 75वें सेना दिवस पर बोले पीएम मोदी-दी सभी को बधाई, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को दी शुभकामनाएं

भारतIndian Army की यह ताकत देख कांपती है दुश्मन की रूह

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"