'हर भारतीय को सेना पर गर्व', 75वें सेना दिवस पर बोले पीएम मोदी-दी सभी को बधाई, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को दी शुभकामनाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 15, 2023 11:55 AM2023-01-15T11:55:37+5:302023-01-15T12:10:04+5:30

75वें सेना दिवस पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि ‘‘प्रत्येक भारतीय को हमारी सेना पर गर्व है और हम अपने सैनिकों के हमेशा आभारी रहेंगे।’’

PM Modi President Draupadi Murmu said the 75th Army Day congratulated everyone Every Indian is proud of the army | 'हर भारतीय को सेना पर गर्व', 75वें सेना दिवस पर बोले पीएम मोदी-दी सभी को बधाई, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को दी शुभकामनाएं

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlights75वें सेना दिवस पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी को शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर पीएम ने कहा है कि प्रत्येक भारतीय को हमारी सेना पर गर्व है। यही नहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मैं इस अवसर पर सेना के सभी बहादुर जवानों तथा उनके परिवारों को सलाम करती हूं।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सेना दिवस के मौके पर भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि सैनिकों ने हमेशा देश को सुरक्षित रखा है और संकट के समय सेवा के लिए व्यापक रूप से उनकी प्रशंसा की जाती है। 

आपको बता दें कि फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के 15 जनवरी 1949 को अपने ब्रिटिश पूर्ववर्ती के स्थान पर भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ का पदभार संभालने के उपलक्ष्य में सेना दिवस मनाया जाता है। 

सेना दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी

ऐसे में इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘सेना दिवस पर, मैं सभी सैन्यकर्मियों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देता हूं। प्रत्येक भारतीय को हमारी सेना पर गर्व है और हम अपने सैनिकों के हमेशा आभारी रहेंगे।’’ मोदी ने आगे कहा, ‘‘उन्होंने हमेशा हमारे देश को सुरक्षित रखा है तथा संकट के समय सेवा के लिए उनकी व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है।’’ 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सेना दिवस पर सभी को दी शुभकामनाएं 

यही नहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी रविवार को सेना दिवस पर शुभकामनाएं दीं और कहा है कि सैनिकों ने आपदाओं के समय रक्षक के रूप में काम करने के अलावा हमेशा शौर्य की सीमाओं को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस अवसर पर भारतीय सेना के सभी बहादुर जवानों तथा उनके परिवारों को सलाम करती हूं।’’ 

इस पर मुर्मू ने ट्वीट किया और कहा, ‘‘सेना दिवस पर, भारतीय सेना के जवानों के बलिदान की अनगिनत कहानियों को याद करते हैं। उन्होंने हमेशा शौर्य और साहस की सीमाओं को आगे बढ़ाया है तथा आपदाओं के समय रक्षक के रूप में भी काम किया है। मैं इस अवसर पर भारतीय सेना के सभी बहादुर जवानों और उनके परिवारों को सलाम करती हूं।’’ 

Web Title: PM Modi President Draupadi Murmu said the 75th Army Day congratulated everyone Every Indian is proud of the army

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे