लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ब्रह्म कांचिबोटला के निधन पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताया शोक

By भाषा | Updated: April 8, 2020 20:55 IST

भारतीय-अमेरिकी वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्म कांचिबोटला (Brahm Kanchibotla) की छह अप्रैल को कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण मृत्यु हो गई। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को शोक जताया। पीएम मोदी के अलावा भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने भी कांचिबोटला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ पत्रकार ब्रह्म कांचिबोटला को लॉन्ग आइलैंड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।ब्रह्म कांचिबोटला यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया के न्यूयॉर्क और संयुक्त राष्ट्र के संवाददाता थे।

वॉशिंगटन: भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्म कांचिबोटला (Brahm Kanchibotla) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कांचिबोटला (66) को कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने के करीब पांच दिनों बाद 28 मार्च को लॉन्ग आइलैंड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी छह अप्रैल को मौत हो गई। वह कई वर्षों तक भारतीय समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया के न्यूयॉर्क और संयुक्त राष्ट्र के संवाददाता रहे थे। हाल के वर्षों में वह दो भारतीय अमेरिकी प्रकाशनों : द इंडियन पैनोरेमा और साउथ एशिया टाइम्स के लिए लिख रहे थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय-अमेरिकी पत्रकार ब्रह्म कांचिबोटला के निधन पर बुधवार को शोक जताया और कहा कि उन्हें उनके उल्लेखनीय काम के लिए हमेशा याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'भारतीय-अमेरिकी पत्रकार श्री ब्रह्म कांचिबोटला के निधन से बेहद दुखी हूं। भारत और अमेरिका को पास लाने में उनके प्रयासों तथा उल्लेखनीय काम के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।' 

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने ट्वीट किया, 'वरिष्ठ भारतीय-अमेरिकी पत्रकार ब्रह्म कांचिबोटला के कोविड-19 के कारण हुए निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। अमेरिका तथा भारत में उनके दोस्त एवं प्रशंसक उन्हें बहुत याद करेंगे।' 

द इंडियन पैनोरेमा के संपादक इंद्रजीत एस सलुजा ने कहा, 'मैंने अपने दोस्त और साथी पत्रकार ब्रह्म कांचिबोटला को इस तरीके से खोने के बारे में कभी सपने में भी नहीं सोचा था जैसे वह हमसे छीन लिए गए हैं।' भारतीय-अमेरिकी फोटो पत्रकार मोहम्मद जफर ने कहा कि कांचिबोटला की मौत उनके लिए स्तब्ध करने वाली है। जफर ने कहा, 'मैं उन्हें ब्रह्म साब बुलाता था क्योंकि वह मेरे शहर हैदराबाद से थे।' 

साउथ एशिया टाइम्स के प्रवीण चोपड़ा ने कहा, 'हमने साउथ एशियन टाइम्स के एक सहकर्मी को खो दिया।' कांचिबोटला के परिवार में उनकी पत्नी अंजना, बेटा सुदामा और बेटी सुजाना हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब