लाइव न्यूज़ :

इंडियन एयर फोर्स ने ऑपरेशन संजीवनी और मालदीव तक पहुंचाया जरूरी सामान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2020 18:21 IST

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बुधवार को बढ़कर 5194 हो गई भारत में मौत का आंकड़ा 149 पर पहुंच गया है।  

नयी दिल्ली:  कोरोना वायरस महामारी से निपटने में मदद करने के लिए भारत ने पड़ोसियों को सहायता प्रदान करने के अपने मुहिम के तहत नेपाल में एक त्वरित प्रतिक्रिया दल भेजा । बुधवार को सहायक चीफ ऑफ एयर स्टाफ ऑपरेशंस एयर वाइस मार्शल सूरत सिंह ने कहा कि अपने लोगों को वापस लाने के लिए हमने पहले अपना विमान वुहान और फिर ईरान भेजा था। हमने ऑपरेशन संजीवनी के तहत मालदीव में चिकित्सा आपूर्ति के लिए भी एयरक्राफ्ट भेजा था।'

उन्होंने बताया कि हमने नेपाल में भी सामग्री की सप्लाई की है। हम देश के भीतर और बाहर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।' बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बुधवार को बढ़कर 5194 हो गये जबकि इससे हुयी मौत का आंकड़ा 149 पर पहुंच गया है।  

बता दें कि भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने बताया कि उसने अपने सी-130 जे विमान को 6.2 टन आवश्यक चिकित्सा सामग्री के साथ बृहस्पतिवार को मालदीव की राजधानी माले भेजा, क्योंकि इस माल को कोरोना वायरस महामारी पर अंकुश लगाने के लिए भारत में लगे 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण सामान्य परिवहन के माध्यम से नहीं ले जाया जा सकता था। । 

टीम में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) के स्वास्थ्य विशेषज्ञ और डॉक्टर शामिल हुए । एएफएमएस ने कोरोना-वायरस प्रभावित देशों से लाए गए सैकड़ों लोगों की देखभाल करने के अलावा कई पृथक इकाइयां स्थापित की हैं। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत