लाइव न्यूज़ :

"हिंदुस्तान इसलिए बंटा क्योंकि हिंदू महासभा ने की थी हिंदू राष्ट्र की मांग, जिन्ना नहीं थे जिम्मेदार", स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 16, 2023 11:46 IST

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बंटवारा की मुख्य वजह हिंदू महासभा थी न कि मोहम्मद अली जिन्ना।

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बंटवारा की मुख्य वजह हिंदू महासभा थीआज की तारीख में जो भी लोग हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे हैं, वो इस देश के सबसे बड़े दुश्मन हैंआजादी के समय हिंदू महासभा ने हिंदू राष्ट्र की बात शुरू की थी, इसलिए इस देश का बंटवारा हुआ

बांदा: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर अपने बयान के कारण समाचार की सुर्खियों में हैं। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीते शनिवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान के बंटवारा का मुख्य कारण हिंदू महासभा थी न कि मोहम्मद अली जिन्ना।

उत्तर प्रदेश के बांदा में मीडिया से बात करते हुए मौर्य ने कहा कि आज की तारीख में जो भी लोग हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे हैं, वो इस देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं।

उन्होंने कहा, "भारतीय संविधान कहता है कि धार्मिक आस्था, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर नागरिकों के बीच में कोई भी भेदभाव नहीं किया जा सकता है। इससे साफ है कि अगर इस देश में जो कोई हिंदू हिंदू राष्ट्र की बात कर रहा है, वो लोग इस देश के दुश्मन हैं।"

सपा नेता ने पत्रकारों से कहा, "जब देश आजाद हो रहा था तो उस समय सबसे पहले हिंदू महासभा ने हिंदू राष्ट्र की बात शुरू की थी, जिसके परिणामस्वरूप भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ। भारत-पाकिस्तान विभाजन के लिए जिन्ना कतई जिम्मेदार नहीं थे। देश इस कारण से बंटा क्योंकि हिंदू महासभा ने दो राष्ट्रों की मांग की थी।"

मालूम हो कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण प्रेस की हेडलाइन बने रहते हैं। इससे पूर्व उन्होंने बीते अगस्त में भी कथिततौर पर हिंदू धर्म पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसका यूपी में बड़ा व्यापक विरोध हुआ था।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू समाज में ब्राह्मणवाद को कोसते हुए कहा था, "ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं और सारी असमानता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का तो कोई धर्म ही नहीं है, यह तो धर्म के नाम पर सिर्फ एक धोखा है।"

मौर्य के इस बयान पर काफी तीखी प्रतिक्रिया हुए कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि आज के दौर में हिंदुओं को गाली देना एक फैशन बन गया है और इसी फैशन में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सापी हदों को पार कर दिया है।

उन्होंने कहा, "हिंदुओं को गाली देना एक फैशन बन गया है और सपा नेता मौर्य ने हदें पार कर दी हैं। वह हर दिन जहां भी जाते हैं, हिंदू धर्म का अपमान करते हैं। इस बार उन्होंने यह कहकर कमाल कर दिया है कि हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है और इस पर अखिलेश जी इस पर चुप हैं। मुझे लगता है कि समाजवादी पार्टी को अब हिंदुओं और उनके वोटों की जरूरत नहीं है, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।"

इसके साथ ही कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णन ने कहा, "मुझे लगता है कि समय अब आ गया है, जब अखिलेश यादव सपा से स्वामी प्रसाद मौर्य को अलविदा कह दें, अन्यथा यह उनकी पार्टी के लिए बहुत बुरा होगा।"

टॅग्स :स्वामी प्रसाद मौर्यसमाजवादी पार्टीभारतपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल