लाइव न्यूज़ :

कोरोना टीकाकरण के मामले में भारत सबसे आगे, पर वैक्सीन के प्रतिकूल प्रभाव की जानकारी नहीं आ रही सामने

By हरीश गुप्ता | Updated: March 18, 2021 08:24 IST

भारत में कोरोना वैक्सीन का काम दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सबसे तेजी से हो रहा है. हालांकि वैक्सीन के प्रतिकूल प्रभाव को लेकर 26 फरवरी के बाद से कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में एक दिन में 30 लाख से अधिक लोगों का हो रहा है कोरोना टीकाकरणजून-जुलाई तक भारत में 30 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने का है लक्ष्यविशेषज्ञ टीका के प्रतिकूल प्रभाव की जानकारी सामने नहीं आने पर चिंतित, 26 फरवरी के बाद नहीं आई कोई आधिकारिक जानकारी

नई दिल्ली: कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष को नया आयाम देते हुए भारत इसके टीकाकरण के मामले में दुनिया भर में सबसे आगे चल रहा है. जब भारत रिकॉर्ड चार करोड़ लोगों का टीकाकरण करने के करीब है और यह अभियान बहुत ही तेज गति से आगे बढ़ रहा है ,ऐसे में यह थोड़ा खटक रहा है कि सरकार वैक्सीन के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारियां साझा नहीं कर रही है.

भारत अब एक दिन में 30 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण कर रहा है .स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार लक्ष्य है कि प्रतिदिन 40 लाख टीकाकरण किया जाए ताकि जून-जुलाई तक 30 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा सके. सरकार 60 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक के सभी लोगों के लिए टीकाकरण खोलने की इच्छुक है.

कोरोना टीका के प्रतिकूल प्रभाव पर 26 फरवरी के बाद कोई जानकारी नहीं

इन सब के बीच प्रतिरक्षाविज्ञानी और स्वास्थ्य विशेषज्ञ चिंता व्यक्त कर रहे हैं कि सरकार ने 26 फरवरी के बाद से टीकाकरण के बाद के प्रतिकूल प्रभावों के मामलों के बारे में कोई जानकारियां साझा नहीं की हैं.

यूरोप में बैन के बाद खतरे की घंटी तकरीबन 12 यूरोपीय देशों द्वारा रक्त के थक्के और अन्य प्रभावों के कारण एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का अपने यहां उपयोग निलंबित करने के बाद भारत में खतरे की घंटी बज गई है.

चूंकि भारत में लगाई जा रही वैक्सीन कोविशील्ड ,एस्ट्राजेनेका की तकनीक और सीड से बनी है , इसलिए यहां के विशेषज्ञों में कुछ चिंताएं होना स्वाभाविक है.उन्हें आश्चर्य है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय 26 फरवरी के बाद से टीकाकरण बाद के प्रतिकूल प्रभावों के बारे मेंआंकड़ों को साझा नहीं कर रहा है.

इस बीच 70 मौतों और 200 से अधिक प्रतिकूल प्रभावों की खबरें हैं. इनमें से लगभग 90 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की भी जानकारी सामने आई है लेकिन इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा किए गए विश्लेषण के आज तक कोई प्रामाणिक आंकड़े उपलब्ध नहीं कराए गए हैं.

'कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है'  

सरकार ने बार-बार जोर देकर कहा है कि टीके सुरिक्षत हैं और कोई भी प्रतिकूल प्रभाव ऐसा नहीं पाया गया जिसका संबंध टीकाकरण से हो. आईसीएमआर द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के एक सदस्य डॉॅ. एन के अरोड़ा ने कहा 'हम कोविशील्ड और कोवैक्सीन के लिए टीकाकरण के बाद की सभी प्रतिकूल घटनाओं पर करीबी नजर रख रहे हैं. अगर चिंता का कोई कारण होगा तो इसका विश्लेषण उपलब्ध होने पर इसकी जानकारी साझा की जाएगी'.

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए