लाइव न्यूज़ :

e-RUPI: सरकार जारी कर सकेगी ई-वाउचर, सीधे जरूरतमंदो को मिलेगी मदद, पीएम मोदी आज करेंगे लांच

By योगेश सोमकुंवर | Updated: August 2, 2021 11:54 IST

इसमें सरकार किसी विशेष योजना के लिए विशेष वाउचर जारी कर सकती है, जो एक निश्चित अवधि तक काम करेगा. जैसे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कोई खास ई-रुपी वाउचर बने और जो केवल उन्हीं लाभार्थियों के पास जाएगा और वे ही इसे रिडीम करने के हकदार होंगे.

Open in App
ठळक मुद्देयूपीआई की तरह होगा कैशलेस औऱ कांटैक्टलेससरकार जारी कर सकेगी E-Voucherलाभार्थी के पास बिना किसी कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग से पहुंचना हुआ आसान

देश में डिजिटल क्रांति के इतिहास में एक नया अध्याय सोमवार को जुड़ेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी e-RUPI सेवा को लांच करेंगे. यह ऑनलाइन भुगतान का कांटैक्टलेस माध्यम है. इसके लिए किसी डेबिट-क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यह सेवा विकसित की है. पीएमओ ने एक बयान जारी कर बताया कि यह सुविधा पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी है.

यूपीआई की तरह कैशलेस औऱ कांटैक्टलेसNPCI द्वारा विकसित e-RUPI पूरी तरह से कैशलेस और कॉन्टेक्टलेस है. इसमें सरकार के लिए ई-वाउचर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सीधे लाभार्थी के पास बिना किसी कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के पहुंचाना आसान होगा. इसके इस्तेमाल के लिए किसी ऐप की जरूरत नहीं होगी.  पीएम मोदी ने भी ट्वीटर पर e-RUPI की खूबियां गिनाई.

क्या है e-RUPI?e-RUPI एक प्रीपेड ऑनलाइन वाउचर है. इसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने तैयार किया है. e-RUPI क्यूआर कोड या एसएमएस के आधार पर ई-वाउचर के तौर पर कार्य करता है.

सरकार जारी कर सकेगी E-Voucherइसमें सरकार किसी विशेष योजना के लिए विशेष वाउचर जारी कर सकती है, जो एक निश्चित अवधि तक काम करेगा. जैसे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कोई खास ई-रुपी वाउचर बने और जो केवल उन्हीं लाभार्थियों के पास जाएगा और वे ही इसे रिडीम करने के हकदार होंगे.

टॅग्स :मोदी सरकारपेमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे