लाइव न्यूज़ :

भारत ने एक दिन में कोविड-19 टीके की सबसे अधिक खुराक लगाने का रिकॉर्ड बनाया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 16:58 IST

Open in App

भारत ने 16 अगस्त को कोविड-19 टीके की सर्वाधिक 88.13 लाख से अधिक खुराक लगाई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘भारत ने एक दिन में सबसे अधिक कोविड-19 टीके की खुराक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। कल (बीता हुआ) इतिहास में दुनिया के सबसे बड़े टीका अभियान के तौर पर दर्ज होगा। बधाई।’’ मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार की सुबह तक मिली अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कुल 62,12,108 टीकाकरण सत्र में अबतक कोविड-19 टीके की 55,47,30,609 खुराक दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि 88.13 लाख खुराक के साथ अबतक देश में 55.47 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। इसके साथ ही कुल 45 प्रतिशत भारतीय वयस्कों को टीके की कम से कम एक खुराक और 13 प्रतिशत भारतीय वयस्कों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री ने सात जून 2021 को टीकाकरण के मौजूदा चरण की घोषणा करते हुए सभी नागरिकों को स्वयं का टीकाकरण कराने और अन्य अर्हता रखने वालों को भी कोविड-19 टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया था। आज की सफलता कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत के लोगों की सरकार पर विश्वास को प्रदर्शित करती है।’’ बयान में कहा गया है कि टीके की अधिक उपलब्धता के साथ टीकाकरण को गति दी जा रही है, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 15 दिन पहले ही टीके की उपब्लधता संबंधी जानकारी दी जा रही है आपूर्ति श्रृंखला को और सुचारु बनाया जा रहा है ताकि वे बेहतर योजना बना सके। मंत्रालय ने बताया कि अबतक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से कोविड-19 टीके की 56.81 करोड़ खुराक मुहैया कराई गई है और 1,09,32,960 खुराकों की आपूर्ति प्रक्रियागत है। मंत्रालय के मुताबिक इस वक्त राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास 2.25 करोड़ टीके की खुराक मौजूद है। गौरतलब है कि भारत में वयस्कों के लिए सार्वभौमिक कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत 21 जून को की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry elections: पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने मनसुख मंडाविया को पार्टी प्रभारी नियुक्त किया, अर्जुनराम मेघवाल बने सहप्रभारी

भारत'ऑपरेशन दलित' मुहिम में जुटी भाजपा ने पटना में किया ‘जय भीम पदयात्रा’ का आयोजन, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने की अगुवाई

कारोबार7800000 लोगों को मिलेगी पेंशन, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, नए साल में किसी बैंक से कहीं भी और कभी भी..

भारतParis Olympics: 'गोल्ड से भर दो खजाना', पीएम ने खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

अन्य खेलParis Olympics: 120 भारतीय एथलीट पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करेंगे, नए खेल मंत्री ने दी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी