लाइव न्यूज़ :

भारत और रूस मिलकर बनाएँगे AK-230 राइफल, 5000 करोड़ के समझौते पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूसी रक्षामंत्री ने किए दस्तखत

By विशाल कुमार | Updated: December 6, 2021 15:45 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु से मुलाकात की और दोनों पक्षों ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक संयुक्त उद्यम के तहत लगभग 6 लाख एके-203 राइफलों के निर्माण के समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह सौदा 5000 करोड़ रुपये से अधिक का है।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु से मुलाकात की।दोनों पक्षों ने 6 लाख एके-203 राइफलों के निर्माण के समझौते पर हस्ताक्षर किए।दोनों देशों ने 2031 तक सैन्य प्रौद्योगिकी सहयोग बढ़ाने के समझौते पर भी हस्ताक्षर किए।

नई दिल्ली: भारत और रूस ने सोमवार सुबह अपनी पहली 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता शुरू करने के साथ ही दोनों देशों ने दो बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु से मुलाकात की और दोनों पक्षों ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक संयुक्त उद्यम के तहत लगभग 6 लाख एके-203 राइफलों के निर्माण के समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह सौदा 5000 करोड़ रुपये से अधिक का है।

दोनों देशों ने 2021 से 2031 तक अगले दशक के लिए सैन्य प्रौद्योगिकी सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए। ये समझौते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सोमवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने के कुछ घंटे पहले हुए हैं।

शोइगु के साथ बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग पर उपयोगी और पर्याप्त द्विपक्षीय चर्चा की और कहा कि भारत रूस के साथ अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को महत्व देता है।

उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि भारत भारत के लिए रूस के मजबूत समर्थन की गहराई से सराहना करता है। हमें उम्मीद है कि हमारे सहयोग से पूरे क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता आएगी।

रूसी सेना के जनरल दिमित्री शुगेव, सैन्य-तकनीकी सहयोग के लिए संघीय सेवा के निदेशक यह एक संयुक्त उद्यम है जो AK-203 राइफल्स का उत्पादन करेगा और इन पूरे 10 वर्षों में, हम 600,000 से अधिक राइफल्स का उत्पादन करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम अपने सहयोग से बहुत संतुष्ट हैं। आज हमने 2031 तक सैन्य तकनीकी सहयोग के विकास का कार्यक्रम के लिए एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु रविवार को दिल्ली पहुंचे और 2+2 बैठक के लिए क्रमशः विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री सिंह से मुलाकात करेंगे। अब तक भारत की अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ बैठकों का 2+2 प्रारूप रहा है जो सभी क्वाड ग्रुपिंग के सभी सदस्य हैं।

दोनों देशों के नेताओं के राइफल और हेलीकॉप्टर, रक्षा रसद, तेल और अंतरिक्ष सहित रक्षा निर्माण के क्षेत्र में दस समझौतों पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है।

टॅग्स :AK-203रूसराजनाथ सिंहव्लादिमीर पुतिननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"