लाइव न्यूज़ :

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार! 24 घंटे में भारत में 3.47 लाख नए केस, 703 लोगों की मौत, ओमीक्रोन मामले 9692 हुए

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 21, 2022 10:42 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,47,254 नए मामले आए और 2,51,777 रिकवरी हुईं और 703 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,47,254 नए मामले आए।देश में आज कल से 29,722 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 3,17,532 मामले आए थे।भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 703 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस महामारी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमीक्रोन भी देश में काफी तेजी से पैर पसार रहा है, जिसकी वजह से इसके मामलों में लगातार इजाफा होते हुए देखा जा रहा है। इसी क्रम में भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,47,254 नए मामले सामने आए हैं, जो कल यानि गुरुवार के मुकाबले 29,722 ज्यादा हैं। 

वहीं दैनिक संक्रमण दर भी 16.41 प्रतिशत से ऊपर उठकर 17.94 प्रतिशत हो गया है।  इस बीच पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 703 लोगों की मौत भी हुई है। ऐसे में देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 88 हजार 396 हो गई है। देश में इस समय 20,18,825 सक्रिय मामले मौजूद हैं, जबकि 2,51,777 लोग पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं। वहीं, अब तक ओमीक्रोन के कुल 9,692 मामले हो गए हैं। 

बता दें कि केंद्र सरकार ने गुरुवार को बताया था कि देश के 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड के 50,000 से अधिक उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि 515 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई। यही नहीं, सरकार ने ये भी बताया था कि कोविड के वैश्विक मामलों में एशिया के योगदान में तीव्र वृद्धि हुई है, जो चार सप्ताह में 7.9 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 18.4 प्रतिशत हो गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा