लाइव न्यूज़ :

भारत-पाकिस्तान क्रिेकेट मैचः पाक के पक्ष में नारे लगाने के आरोपियों को जमानत, जानें इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने क्या कहा...

By भाषा | Updated: March 31, 2022 20:50 IST

India-Pakistan cricket match: भारत-पाकिस्तान क्रिेकेट मैच के बाद भारत के खिलाफ और पाकिस्तान के पक्ष में कथित नारे लगाने के आरोप में इन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देयाचिकाकर्ता के वकील ने कहा, याचिकाकर्ताओं को इस मामले में झूठा फंसाया गया है।आरोपियों पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने का भी आरोप है।इसका निर्णय जल्द आने की संभावना नहीं है।

प्रयागराजः इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पाकिस्तान के पक्ष में कथित नारे लगाने के आरोपी इनायत अल्ताफ शेख और दो अन्य लोगों की जमानत की अर्जी बुधवार को मंजूर कर ली।

उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान क्रिेकेट मैच के बाद भारत के खिलाफ और पाकिस्तान के पक्ष में कथित नारे लगाने के आरोप में इन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने का भी आरोप है। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा, याचिकाकर्ताओं को इस मामले में झूठा फंसाया गया है।

यह मामला वास्तव में विद्यार्थियों के बीच दुश्मनी का नतीजा है और याचिकाकर्ताओं ने भारत के खिलाफ और पाकिस्तान के पक्ष में नारे नहीं लगाए, ये जम्मू कश्मीर राज्य से हैं जोकि भारतीय मूल्यों का बहुत सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि ये युवा विद्यार्थी हैं जिनका उज्ज्वल भविष्य है, मुकदमे की कार्यवाही बहुत धीमी गति से चल रही है और इसका निर्णय जल्द आने की संभावना नहीं है।

वकील ने कहा कि मुकदमे में अनुचित देरी से याचिकाकर्ता अनिश्चितकाल के लिए जेल में रह सकते हैं। याचिकाकर्ताओं के वकील ने दलील दी कि इन याचिकाकर्ताओं का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। वे भागेंगे नहीं और जांच में सहयोग करेंगे। वे साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे और ना ही गवाहों को किसी तरह से प्रभावित करेंगे।

याचिकाकर्ताओं के वकील और सरकारी वकील की दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति अजय भनोट ने कुछ शर्तों के साथ जमानत की अर्जी मंजूर कर दी। उल्लेखनीय है कि इस मामले में आगरा के जगदीशपुर पुलिस थाना में भारतीय दंड संहित की धारा 153-ए, 505 (1) (बी) 124ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

टॅग्स :Allahabad High Courtउत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'