लाइव न्यूज़ :

India-Pakistan Conflict: सीजफायर के बावजूद उल्लंघन किया तो जवाबी कार्रवाई में पाक सेना ने गंवाए 16 सैनिक, 8 बंकर और 6 चौकियां LOC पर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 11, 2025 17:03 IST

पाक सेना द्वारा कल रात लगातार तीन घटों तक सीजफायर का उल्लंघन करना उसे भारी साबित हुआ था। इन तीन घंटों के भीतर अगर उसने लद्दाख से लेकर भुज तक ड्रोन हमलों से भारतीय जनता को दहशतजदा करने की कोशिश तो की पर उसे एलओसी पर अपन 16 जवान गंवाने पड़े।

Open in App

जम्मू: सीजफायर की घोषणा के तीन घ्ंाटों के उपरांत पाक सेना द्वारा कल रात लगातार तीन घटों तक सीजफायर का उल्लंघन करना उसे भारी साबित हुआ था। इन तीन घंटों के भीतर अगर उसने लद्दाख से लेकर भुज तक ड्रोन हमलों से भारतीय जनता को दहशतजदा करने की कोशिश तो की पर उसे एलओसी पर अपन 16 जवान गंवाने पड़े।  यही नहीं, सीजफायर उल्लंघन का जवाब देते हुए भारतीय पक्ष की ओर से की गई कार्रवाई में उसके 8 बंकर और 6 फारवर्ड सीमा चौकिओं को भी नेस्तनाबूद कर देने का दावा किया जा रहा है।

यह बात अलग है कि कल रात पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन होते ही ऐसी खबरों को दबा देने का दबाब भी था पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके कई मंत्री खुद ट्विटर पर वीडियो और संदेश डाल कर इसके प्रति जानकारी देते रहे थे और सीजफायर की वैधता पर सवाल उठाते रहे थे।

अगर रक्षा सूत्रों पर विश्वास करें तो पाक सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर एकसाथ कई मोर्चे खोल दिए थे। और इसकी जवाबी कार्रवाई में भारतीय पक्ष ने जो करारा जवाब पाक सेना को दिया उसके नतीजे में पाक सेना को कम से कम 16 जवानों की जान गंवानी पड़ी है। यही नहीं रक्षा सूत्र यह भी दावा करते थे कि पाक सेना को जो जान माल की क्षति पहुंचाई गई है उसमें उनके 8 फारवर्ड बंकर और 6 फारवर्ड सीमा चौकिआं भी हैं जिन्हें एलओसी पर नेतस्तनाबूद कर दिया गया।

सीजफायर उल्लंघन के तीन घंटों के भीतर पाक सेना को इतनी भारी क्षति पहुंचाने के लिए भारतीय पक्ष को भी थोड़ा सा नुक्सान सहना पड़ा है जिसका आंकड़ा फिलहाल सरकारी तौर पर उपलब्ध नहीं है पर कुछ नागरिक ठिकाने जरूर क्षतिग्रस्त हुए थे।

टॅग्स :एलओसीपाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos