लाइव न्यूज़ :

'भारत-पाकिस्तान LoC पर तनाव कम करने को लेकर कर सकते हैं चर्चा'

By भाषा | Updated: May 15, 2019 05:42 IST

अखबार के मुताबिक 28 फरवरी को परमाणु हथियार से संपन्न दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी काफी बढ़ गई थी। इससे एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने भारतीय लड़ाकू विमान को मार गिराया था। सूत्रों के हवाले से खबर में दावा किया गया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान से गोलाबारी के प्रयोग को रोकने का अनुरोध किया था।

Open in App

भारत और पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) एवं कामकाजी सीमा पर तनाव कम करने के लिए विकल्पों पर चर्चा कर सकते हैं। पाकिस्तानी मीडिया में मंगलवार को आई एक खबर में ऐसा दावा किया गया। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ समाचारपत्र ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से खबर दी कि फरवरी में पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद से निलंबित किए गए संचार के माध्यमों को फिर से शुरू किया जा सकता है।

अखबार के मुताबिक 28 फरवरी को परमाणु हथियार से संपन्न दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी काफी बढ़ गई थी। इससे एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने भारतीय लड़ाकू विमान को मार गिराया था। सूत्रों के हवाले से खबर में दावा किया गया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान से गोलाबारी के प्रयोग को रोकने का अनुरोध किया था।

हालांकि नयी दिल्ली में भारतीय सेना के सूत्रों ने इस दावे को यह कहते हुए खारिज किया कि पाकिस्तान इसलिए तनाव कम करना चाहता है क्योंकि उस पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बहुत बढ़ गया है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने विदेश सचिव सुहैल महमूद के साथ अहम बैठक की थी।

अखबार ने कहा कि बैठक का ब्योरा मीडिया के साथ साझा नहीं किया गया था लेकिन माना जा रहा है कि गोलाबारी बंद करने के लिए भारत की ओर से किये गये अनुरोध पर चर्चा हुई थी। खबर में कहा गया कि न तो विदेश मंत्रालय ने और न ही पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ने भारतीय आग्रह पर कोई टिप्पणी की थी। 

टॅग्स :पाकिस्तानएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल