लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग ने 65 लाख SMS के जरिए फोनी तूफान से बचाई लाखों लोगों की जान

By भाषा | Published: May 27, 2019 6:23 PM

स्थानीय भाषाओं में भेजे गए कुछ संदेशों में कहा गया था ‘‘पशुओं और कुक्कुट पक्षियों को सुरक्षित जगहों पर रखें। फसल की कटाई का काम फिलहाल टाल दें और काटे गए फसल उत्पाद को सुरक्षित स्थान पर रखें।’’

Open in App

ओडिशा के तट पर इस माह के शुरू में तबाही मचाने वाले चक्रवात फोनी के बारे में ताजा जानकारियां देने के लिए पूर्वी और दक्षिणी भारत के लोगों को भारतीय मौसम विभाग ने करीब 65 लाख एसएमएस भेजे। केंद्र सरकार को भेजी गई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आंध्रप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी के किसानों को 59 लाख से अधिक संदेश भेज कर उन्हें ऐहतियाती उपाय करने की सलाह दी थी। 59,37,365 संदेशों में से लगभग आधे संदेश ओडिशा के किसानों को भेजे गए। फोनी से सर्वाधिक तबाही ओडिशा में हुई।स्थानीय भाषाओं में भेजे गए कुछ संदेशों में कहा गया था ‘‘पशुओं और कुक्कुट पक्षियों को सुरक्षित जगहों पर रखें। फसल की कटाई का काम फिलहाल टाल दें और काटे गए फसल उत्पाद को सुरक्षित स्थान पर रखें।’’ आंध्रप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी के किसानों को संदेश 26 अप्रैल से तीन मई के दौरान भेजे गए जब तूफान ने ओडिशा के तट पर दस्तक दी और बड़े पैमाने पर विनाश हुआ।तूफान की वजह से ओडिशा में खड़ी फसल को गहरा नुकसान हुआ और 60 से अधिक लोगों की जान चली गई। 40 लाख से अधिक किसानों ने भारतीय मौसम विभाग की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना के लिए अपना पंजीकरण कराया है जिसके तहत उन्हें मौसम संबंधी महत्वपूर्ण संदेश भेजे जाते हैं ताकि उन्हें आपात स्थिति में निपटने मदद मिल सके। चार लाख से अधिक संदेश आम लोगों को भी भेजे गए। साथ ही भारतीय मौसम विभाग ने विभिन्न राज्यों के आपदा प्रबंधकों को कम से कम 2,140 संदेश भेजे। राष्ट्रीय मौसम एजेंसी के, कोलकाता, भुवनेश्वर और विशाखापटनम में स्थित चक्रवात चेतावनी केंद्रों ने भी विभिन्न पक्षों को 33,500 से अधिक संदेश भेजे।भारतीय राष्ट्रीय सामुद्रिक सूचना सेवा केंद्र ने भी मछुआरों को संदेश भेज कर उन्हें चक्रवात के बारे में सतर्क किया। भीषण चक्रवात और उसके प्रभाव में आने वाले स्थानों के बारे में सटीक पूर्वानुमान को लेकर भारतीय मौसम विभाग की खूब सराहना हुई है। समय रहते विभिन्न पक्षों को जानकारी और अलर्ट मिलने की वजह से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया जिसके कारण कई लोगों की जान बच गई।

टॅग्स :ओड़िसाचक्रवात फोनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNarendra Modi In Odisha: 'मेरे दिल में बहुत बड़ा दर्द होता है', ओडिशा की चुनावी सभा में बोले मोदी

भारतLok Sabha Elections 2024: पांचवें चरण के वोटिंग में दिग्गज राजनीतिक घरानों की साख लगी है दांव पर

क्राइम अलर्टKeonjhar-Indore road accident: बुरी खबर से शुरुआत!, 14 लोगों की मौत, क्योंझर में एक ही परिवार के सभी 6 मरे

अन्य खेलFederation Cup 2024: तीन साल बाद यहां के हम सिकंदर!, 82.27 मीटर के साथ स्वर्ण पर कब्जा, कर्नाटक के मनु 82.06 मीटर के साथ रजत जीता, देखें टॉप-5 लिस्ट

ज़रा हटकेViral Video: यात्रियों से भरी बस में कपल ने की ऐसी हरकत, वीडियो वायरल होते ही उठी कार्रवाई की मांग; देखें

भारत अधिक खबरें

भारतBihar Lok Sabha Polls 2024: बिहार में शाम 5 बजे तक कुल 52.35% हुआ मतदान

भारतHeat Wave In Delhi: हीटवेव का रेड अलर्ट, दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी

भारतDelhi Lok Sabha Election 2024: '4 जून के बाद जनता की सुनने लगेगी पुलिस' चुनावी सभा में केजरीवाल ने कहा

भारतDelhi Lok Sabha Election 2024: 44 डिग्री तापमान, चुनावी सभा करेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: टोले-टोले में बिजली, लालटेन युग का अंत!, सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव परिवार पर किया हमला, शेष दो चरणों में 16 सीट पर पड़ेंगे वोट