लाइव न्यूज़ :

भारतीय जेलों में बन्द कैदियों में 76% विचाराधीन, दुनिया का औसत 34%, पाकिस्तान की स्थिति भारत से बेहतर

By अनिल शर्मा | Updated: August 25, 2022 15:14 IST

भारतीय जेलों में 3,71,848 कैदी विचाराधीन हैं। यानी हर चार में तीन कैदी मुकदमे का इंतजार कर रहे हैं। यह विश्व का 34 फीसदी तो राष्ट्रमंडल देशों का 35 फीसदी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जेलों में कुल  4,88,511 कैदी हैं।भारतीय जेलों में बंद प्रत्येक 4 में से तीसरा कैदी विचाराधीन हैविचाराधीन कैदियों में से 70 फीसदी से अधिक कैदी हाशिए पर मौजूद वर्ग, जाति, धर्म और लिंग से हैं।

नई दिल्लीः भारतीय जेलों में विचाराधीन कैदियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय जेलों में 76 फीसदी कैदी विचारधीन हैं। राष्ट्रमंडल मानवाधिकार पहल (सीएचआरआई) की जून 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जेलों में  4,88,511 कैदी हैं, जिनमें से 76 प्रतिशत (3,71,848) कैदी विचाराधीन हैं। यानी हर चार में तीन कैदी मुकदमे का इंतजार कर रहे हैं। यह विश्व का 34 फीसदी तो राष्ट्रमंडल देशों का 35 फीसदी है। इस मामले में हमारी स्थिति पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी खराब है। 

वर्ल्ड प्रिजन ब्रीफ  (WPB) रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर विचाराधीन कैदियोंं के मामले में भारत 76.1 % के साथ 6वें नंबर पर है, जबकि लिकटेंस्टीन (91.7%) सूची में पहले स्थान पर है। वहीं सैन मैरिनो (88.9%), दूसर स्थान पर तो हैती (81.9%) तीसरे, गैबॉन (80.2%) चौथे और बांग्लादेश (80%) पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। इस सूची में पाकिस्तान की स्थिति भारत से अच्छी है। पाकिस्तान 70 फीसदी के साथ 13वें स्थान पर है। 

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से वर्ष 2020 में प्रकाशित ‘जेल सांख्यिकी भारत’ रिपोर्ट के अनुसार, चार में से एक विचाराधीन कैदी को एक वर्ष या उससे अधिक के लिए कैद किया गया है। वहीं आठ में से एक को दो से पांच साल तक जेल में रखा गया। एक दशक से 2020 तक, एक साल या उससे अधिक समय से जेल में बंद विचाराधीन कैदियों का प्रतिशत लगभग सात फीसदी बढ़कर 29% हो गया है।

आंकड़े यह भी बताते हैं कि भारतीय जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों में से 70 फीसदी से अधिक कैदी हाशिए पर मौजूद वर्ग, जाति, धर्म और लिंग से हैं। इनमें से अधिककर तो पढ़े-लिखे नहीं हैं। दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के इलाके में सबसे ज्यादा विचाराधीन कैदियों की संख्या है। इसके बाद बिहार, पंजाब, ओडिशा और महाराष्ट्र का स्थान है। इनमें से कई राज्यों की जेलों की ऑक्युपेंसी दर 100 फीसदी से अधिक है।

टॅग्स :जेलJusticeपाकिस्तानबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ