लाइव न्यूज़ :

भारत मिसाइल प्रौद्योगिकी में पूरी तरह से ‘आत्मनिर्भर’ है: डीआरडीओ प्रमुख

By भाषा | Updated: September 21, 2021 23:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख जी सतीश रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि भारत ने मिसाइल प्रौद्योगिकी में "पूर्ण आत्मनिर्भरता" हासिल कर ली है और अब देश में बेहद उन्नत मिसाइलों को विकसित किया जा सकता है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की ओर से आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में रेड्डी ने कहा कि अगर एक देश को समृद्ध और 'आत्मनिर्भर' बनना है, तो "हमें उन्नत प्रौद्योगिकी पर काम करने की जरूरत है" और शिक्षण संस्थानों की इसमें बड़ी भूमिका है।

रेड्डी ने 1980 और 90 के दशक में डीआरडीओ के विकास को याद किया और मिसाइल प्रौद्योगिकियों पर काम करने वाले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, जिन्हें भारत के 'मिसाइल मैन' के रूप में जाना जाता है, सहित अन्य वैज्ञानिकों की भूमिका की सराहना की।

उन्होंने एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (आईजीएमडीपी) के तहत भारत द्वारा विकसित पांच मिसाइलों - पृथ्वी, अग्नि, आकाश, त्रिशूल और नाग का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, “हमने आईजीएमडीपी के तहत पृथ्वी, अग्नि, आकाश, त्रिशूल, नाग का विकास किया।”

रेड्डी ने कहा, “और फिर हम बैलेस्टिक मिसाइलों वाले उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गए जो दुश्मन की मिसाइल को रोक सकते हैं और उसे मार सकते हैं। और, फिर लंबी दूरी और अधिक क्षमताओं वाली कई और मिसाइलें बनी।”

उन्होंने कहा, “आज मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हमारे पास मिसाइल प्रौद्योगिकी में पूर्ण आत्मनिर्भरता है और हम देश में बेहद उन्नत मिसाइल विकसित कर सकते हैं।”

उन्होंने उपग्रह रोधी (ए-सैट) परीक्षण के बारे में भी बात की है जिसमें मार्च 2019 में भारत ने ए-सैट मिसाइल से अंतरिक्ष में अपने एक उपग्रह को मार गिराया गया था और अपनी इस क्षमता का प्रदर्शन किया था। इसके बाद बाद भारत अमेरिका, रूस तथा चीन जैसे देशों के प्रतिष्ठित क्लब में शुमार हो गया था जिनके पास ऐसी क्षमता है।

जेएनयू के इंजीनियरिंग स्कूल ने 'भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रक्षा प्रौद्योगिकी' पर व्याख्यान का आयोजन किया था जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार, संकाय के कई सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने ऑनलाइन हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू