लाइव न्यूज़ :

"अच्छी नीयत के साथ लाए गए" नोटबंदी और जीएसटी जैसे आर्थिक सुधारों को देश पचा चुका है: रामदेव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2020 16:54 IST

रामदेव ने आर्थिक सुस्ती के सवाल पर कहा, "खुद प्रधानमंत्री ने हाल ही में इस आशय की बात कही है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ी ताकत है और देश आर्थिक सुस्ती के दौर से उबर जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देइसका मतलब यही होता है कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ने (आर्थिक सुस्ती पर) आंखें बंद नहीं कर रखी हैं। सरकार ने उद्योगपतियों से सुझाव मांग कर आर्थिक सुस्ती से निपटने के लिये अपनी प्रतिबद्धता भी जतायी है।

आर्थिक सुस्ती से निपटने के लिये नरेंद्र मोदी सरकार के मौजूदा कदमों की तारीफ करने के साथ योग गुरु रामदेव ने कहा कि "अच्छी नीयत के साथ लाये गये" नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) जैसे सुधारों को देश पचा चुका है।

उन्होंने कहा, "मोदी सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी और अन्य जो भी आर्थिक सुधार किये, इनके पीछे सरकार की नीयत अच्छी थी। देश ने इन सुधारों को पचा लिया है।" रामदेव ने आर्थिक सुस्ती के सवाल पर कहा, "खुद प्रधानमंत्री ने हाल ही में इस आशय की बात कही है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ी ताकत है और देश आर्थिक सुस्ती के दौर से उबर जायेगा।

इसका मतलब यही होता है कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ने (आर्थिक सुस्ती पर) आंखें बंद नहीं कर रखी हैं। सरकार ने उद्योगपतियों से सुझाव मांग कर आर्थिक सुस्ती से निपटने के लिये अपनी प्रतिबद्धता भी जतायी है।" उन्होंने कहा, "हमें नकारात्मक चीजों का रोना रोते रहने के बजाय सोचना चाहिये कि देश आगे कैसे बढ़ेगा।

देश को आगे बढ़ाना हम 125 करोड़ हिंदुस्तानियों की भी जिम्मेदारी है। अब खुद मोदी खेत में हल तो जोतेंगे नहीं या वह कोई कम्पनी तो चलायेंगे नहीं।" रामदेव की कम्पनी पतंजलि आयुर्वेद ने दीवालिया प्रक्रिया से 4,350 करोड़ रुपये के भुगतान के जरिये इंदौर स्थित सोया उत्पाद निर्माता रुचि सोया का अधिग्रहण किया है।

योग गुरु ने रुचि सोया और पतंजलि आयुर्वेद से जुड़े लोगों की साझी बैठक में शामिल होने के बाद बताया, "हमारी रुचि सोया में 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की पूंजी लगाने की योजना है। इसमें 4,350 करोड़ रुपये की अधिग्रहण की रकम शामिल है जिसका विधिवत भुगतान पहले ही किया जा चुका है।"

उन्होंने कहा कि रुचि सोया में अगले तीन से पांच साल के भीतर 50,000 करोड़ रुपये का कारोबारी लक्ष्य हासिल करने की क्षमता है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिये नये उत्पाद भी पेश किये जायेंगे। रामदेव ने यह भी बताया कि रुचि सोया ने अभी 50,000 हेक्टेयर क्षेत्र पर पाम के पौधे लगा रखे हैं। इस रकबे को अगले पांच साल में बढ़ाकर दो लाख हेक्टेयर पर पहुंचाया जायेगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणबाबा रामदेवअमित शाहदिल्लीजीएसटीनोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया