लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने रद्द किया इजराइल के साथ 50 करोड़ डॉलर का एंटी-टैंक मिसाइल सौदा

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 3, 2018 19:52 IST

भारत के रक्षा मंत्रालय ने 1600 स्पाइक एंटी टैंक गाइड मिसाइलों को खरीदने के लिए जो डील की थी।

Open in App

भारत ने इजराइल के साथ हुए एंटी टैंक गाइड मिसाइलों के सौदे को रद्द कर दिया है। यह सौदा उस समय रद्द हुआ है जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 14 जनवरी से को चार दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। एंटी टैंक गाइड मिसाइलों के सौदे को रद्द करने की जानकारी राफेल एडवांस डिफेंस सिस्टम के कॉन्ट्रेक्टर ने दी। 

खबरों के मुताबिक, राफेल एडवांस डिफेंस सिस्टम के प्रवक्ता ने बुधवार (तीन जनवरी)  को कहा कि भारत के रक्षा मंत्रालय ने 1600 स्पाइक एंटी टैंक गाइड मिसाइलों को खरीदने के लिए जो डील की थी उसे रद्द कर दिया है। दोनों देशों के बीच 50 करोड़ डॉलर का समझौता था।

मिसाइल बनाने का काम इजराइली राफेल के साथ मिलकर कल्याणी समूह ने हैदराबाद के पास बहुत पहले ही शुरू कर दिया गया था। ये विश्वस्तरीय मिसाइलें चार साल के भीतर भारत को मिलनी थी, लेकिन उसके बाद रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के कहने पर रक्षा मंत्रालय ने सौदा रद्द कर दिया।

स्पाइक का इस्तेमाल दुनियाभर के 26 देश कर रहे हैं। भारत ने एक लंबी प्रक्रिया के बाद सभी रक्षा खरीद नियमों का पालन करते हुए इसका चयन किया था। यह सब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पहली भारत यात्रा से ठीक पहले हुआ है। वहीं, इसके अलावा दुश्मन देश पाकिस्तान के पास पोर्टेबल एंटी टैंक मिसाइल हैं जो 3-4 किमी की दूरी पर भारतीय टैंक और बंकरों को आसानी से ध्वस्त कर सकती हैं, जबकि भारत के दो किलोमीटर की दूरी तक ही मिसाइल से दुश्मन पर हमला कर सकता है।

टॅग्स :मोदी सरकारविश्व समाचारभारतीय सेनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला