लाइव न्यूज़ :

भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने UNSC में पाकिस्तान को घेरा, कहा- उनका स्वागत हो रहा है जिनके हाथ मासूमों के खून से रंगे हैं

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 20, 2021 11:09 IST

यूएनएससी में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद और कोविड दोनों के बारे में एक बात सच है कि हम में से कोई भी तब तक सुरक्षित नहीं है जब तक हम सभी सुरक्षित नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूएनएसी में विदेश मंत्री ने आतंकवाद और कोविड महामारी के सच को एक बताया चीन को भी कही दो टूक- हमें बिना किसी कारण के आतंकवाद का बचाव नहीं करना चाहिए उन्होंने भारत में हुए आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने भी ये सब देखा है

दिल्ली :  विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि कोविड के बारे में जो बातें सही है, वही बात आतंकवाद पर भी लागू होती है ।  हम में से कोई भी तब तक सुरक्षित नहीं है जब तक हम सभी सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि भारत मानता है कि आतंकवाद को किसी धर्म, राष्ट्रीयता, सभ्यता या जातीय समूह से नहीं जोड़ा जा सकता है और न ही होना चाहिए । मंत्री ने कहा, दुनिया को आतंकवाद की बुराई से कभी समझौता नहीं करना चाहिए । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकवादी कृत्यों से अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को होने वाले खतरों पर उच्च स्तरीय ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा की जानी चाहिए । 

पाकिस्तान आतंक को पनाह देता आय़ा है

जयशंकर ने कहा, "भारत में भी आतंक के कारण हमने कई चुनौतियों और इसे हुए नुकसान का सामना किया है  । 2008 का मुंबई हमला, 2016 का पठानकोट एयरबेस हमला और 2019 में पुलवामा में हमारे पुलिसकर्मियों की आत्मघाती बमबारी। हमें इस बुराई से कभी समझौता नहीं करना चाहिए।"  सीधे तौर पर पाकिस्तान का नाम न लेते हुए विदेश मंत्री तंज करते हुए कहा कि जब हम ऐसे लोगों का आतिथ्य होते देखते है, जिनके हाथ मासूमों के खून से रंगे होते हैं तो हमें उनकी दोहरी नीति पर बात करनी चाहिए । 

उन्होंने आगे कहा कि भारत के निकटतम पड़ोस में, आईएसआईएल-खोरासन (आईएसआईएल-के) अधिक ताकतवर हो गया है और लगातार अपनी शाखा  का विस्तार करने की कोशिश कर रहा है ।जयशंकर ने कहा, "हक्कानी नेटवर्क की बढ़ती गतिविधियां इस बढ़ती चिंता को सही ठहराती हैं। चाहे वह अफगानिस्तान हो या भारत, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद माफी और प्रोत्साहन दोनों के साथ काम करना जारी रखते हैं।"

चीन को भी दो टूक

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, "अफगानिस्तान में होने वाली घटनाओं ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों के लिए उनके प्रभावों के बारे में वैश्विक चिंताओं को स्वाभाविक रूप से बढ़ा दिया है।" साथ ही विदेश मंत्री ने चीन पर तंज कसते हए कहा कि हम किसी भी तरह से आतंकवाद का बचाव नहीं कर सकते हैं । हमें इस बुराई को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा । आपको बताते दें कि यूएनएसी की इस साल की अध्यक्षता भारत कर रहा है और इसके अध्यक्ष फिलहाल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है ।  

टॅग्स :S Jaishankarआतंकवादीपाकिस्तानचीनअफगानिस्तानAfghanistan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी