लाइव न्यूज़ :

US: कैलिफोर्निया के हिंदू मंदिर में हुई तोड़फोड़ पर भारत ने जताई नाराजगी, कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2025 12:25 IST

California: भारत ने रविवार को कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की और "कड़ी कार्रवाई" की मांग की

Open in App

California: भारत ने कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स में एक हिंदू मंदिर को अपवित्र करने की घटना की रविवार को कड़ी निंदा की और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ ‘‘कड़ी कार्रवाई’’ की मांग की। भारत ने घटना के मद्देनजर पूजा स्थलों की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार ने कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स में एक हिंदू मंदिर को अपवित्र करने संबंधी घटना की खबर देखी है और “हम इस तरह के घृणित कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।’’

उन्होंने कहा, “हम स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों से इन कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पूजा स्थलों की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं।”

जायसवाल घटना पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) ने शनिवार को कहा कि चीनो हिल्स में श्री स्वामीनारायण मंदिर को अपवित्र को किया गया। ‘बीएपीएस पब्लिक अफेयर्स’ ने पोस्ट किया कि एक और मंदिर को अपवित्र किया गया तथा इस बार कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स स्थित मंदिर में ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है।

इसने कहा, “हिंदू समुदाय नफरत के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा है। चीनो हिल्स और दक्षिणी कैलिफोर्निया के लोगों के साथ मिलकर हम कभी भी नफरत को जड़ नहीं जमाने देंगे।” 

टॅग्स :External Affairs Ministryमोदी सरकारExternal Affairs Ministry SpokespersonUSmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप