लाइव न्यूज़ :

गिलगित-बाल्टिस्तान में तोड़े जा रहे बौद्ध धरोहर पर भारत ने जताया विरोध, पाकिस्तान से कहा- पीओके खाली करो

By सुमित राय | Updated: June 3, 2020 20:42 IST

गिलगित बाल्टिस्तान में बौद्ध धरोहर में तोड़फोड़ की खबरों पर भारत ने चेतावनी भरे लफ्जों में पाकिस्तान को भारतीय क्षेत्र को खाली करने के लिए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपीओके और गिलगित बाल्टिस्तान में बौद्ध धरोहर में तोड़फोड़ और उसे नुकसान पहुंचाया जा रहा है।भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों को कुचलना काफी निंदनीय हैं।कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कट्टरपंथियों ने प्राचीन रॉक-ऑर्ट पर पाकिस्तान का झंडा बना दिया है।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) और गिलगित बाल्टिस्तान में बौद्ध धरोहर में तोड़फोड़ और उसे नुकसान पहुंचाए जाने की खबरों पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ा विरोज जताया है। इसके साथ ही एमएचए ने चिंता व्यक्त करते हुए पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र को खाली करने के लिए कहा है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि गिलगित बाल्तिस्तान में धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों को बुरी तरह कुचला जा रहा है। इस तरह की गतिविधियां काफी निंदनीय हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि हमने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र के 'गिलगित-बाल्टिस्तान' में स्थित अमूल्य भारतीय बौद्ध धरोहर की बर्बरता, क्षीणता और विनाश की रिपोर्ट पर अपनी मजबूत चिंता व्यक्त की है।

अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि बौद्ध प्रतीकों को नष्ट किया जा रहा है और पाकिस्तान के अवैध कब्जे के तहत भारतीय क्षेत्रों में धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों और स्वतंत्रता के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमने इस अमूल्य पुरातात्विक धरोहर को पुनर्स्थापित करने और संरक्षित करने के लिए इसके विशेषज्ञों के लिए इस क्षेत्र में तत्काल पहुंच की मांग की है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी कट्टरपंथियों ने बौद्ध रॉक नक्काशियों के साथ छेड़छाड़ की है और प्राचीन रॉक-ऑर्ट पर पाकिस्तान का झंडा बना दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस पर कई नारे भी लिख दिए हैं। कई सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, "हमने एक बार फिर पाकिस्तान से कहा है कि वह इस क्षेत्र से अपने अवैध कब्जे को हटाए और लोगों के राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक अधिकारों का हनन खत्म करे।"

टॅग्स :गिलगित-बाल्टिस्तानइंडियापाकिस्तानइनडो पाक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर