लाइव न्यूज़ :

इंडिया गठबंधन का संसद सत्र से पहले प्रदर्शन, स्वास्थ्य समेत जीवन बीमा पर GST वापस लेने की मांग की

By आकाश चौरसिया | Updated: August 6, 2024 12:29 IST

Parliament Session: संसद सत्र से पहले गेट पर कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया अलायंस ने विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, उनकी मांग ये रही कि स्वास्थ्य बीमा और जीवन पर लगने वाले जीएसटी को वापस लिया जाए। दूसरी तरफ इस क्षेत्र से मिले टैक्स के बारे में सोमवार को केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी थी।

Open in App

Parliament Session: संसद के मानसून सत्र के शुरू होने से पहले आज कांग्रेस समेत विपक्ष यानी 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के नेताओं ने स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा पर लगने वाले जीएसटी को वापस लेने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के सभी सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहें।

इस बीच संसद में सरकार ने सोमवार को बताया कि पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान इस क्षेत्र में लगने वाले टैक्स से सरकार को 21,256 करोड़ रुपए मिले हैं, जिसमें 2023-24 के दौरान 8,263 रुपए सरकार के खाते में आए हैं। संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि वित्त वर्ष 2022 से वित्त वर्ष 24 तक स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम से जीएसटी संग्रह 21,000 करोड़ रुपए से अधिक था, जबकि स्वास्थ्य पुनर्बीमा प्रीमियम से लगभग 1500 करोड़ रुपए था।

मेडिकल इंश्योरेंस पर 18% GSTसाल 2017 से नई कर व्यवस्था लागू होने के बाद मेडिकल इंश्योरेंस पर 18 फीसदी जीएसटी लग रही है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में जवाब देते हुए कहा कि जीएसटी दरें और छूट जीएसटी परिषद की सिफारिशों पर निर्धारित की जाती हैं, जो एक संवैधानिक निकाय है, जिसमें केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समाज के गरीब वर्गों और दिव्यांगों के लिए कुछ बीमा योजनाएं, जैसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, सार्वभौमिक स्वास्थ्य बीमा योजना, जन आरोग्य बीमा पॉलिसी और निरामया स्वास्थ्य बीमा योजना को जीएसटी से छूट दी गई है। 

टॅग्स :इंडिया गठबंधनराहुल गांधीमहाराष्ट्रराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस