लाइव न्यूज़ :

Video: एलओसी पर भारतीय सेना ने की जवाबी कार्रवाई, तबाह किए पाकिस्तान के कई लॉन्च पैड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2020 21:18 IST

भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को जोरदार जवाब दिया है और उसके कई लॉन्च पैड तबाह कर दिए हैं।

Open in App

दुनियाभर में फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण के बीच भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी कर रहा है। इस बीच भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को जोरदार जवाब दिया है और उसके कई लॉन्च पैड तबाह कर दिए हैं।

डिफेंस प्रवक्ता ने बताया, "भारत ने कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन का जवाब दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई आतिकयों के लिए बनाए गए लॉन्च पैड, चौकियां और गोला बारूद पर सटीक निशाना बनाया है और भारी नुकसान पहुंचाया है।"

इसके साथ ही भारतीय सेना ने ड्रोन से शूट किया गया एक वीडियो जारी किया है, जिसमें पाकिस्तान के आतंकी लॉन्च पैड को नष्ट करते दिखाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार देर रात करीब एक बजे उरी और केरन सेक्टर में भारतीय सेना के ठिकानों पर गोलीबारी की थी, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

बता दें कि 3 अप्रैल को भी जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से गोलीबारी की गई थी, जिसमें छह सुरक्षा कर्मी घायल हो गए थे।

टॅग्स :एलओसीजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा