लाइव न्यूज़ :

'इतिहास की किताबों में आप कहां खड़े होना चाहते हैं?' भारत के रियायती रूसी तेल खरीदने पर व्हाइट हाउस की टिप्पणी

By विशाल कुमार | Updated: March 16, 2022 10:01 IST

भारत द्वारा रियायती कच्चे तेल की रूसी पेशकश को स्वीकार करने की संभावना पर एक रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर साकी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह उन (प्रतिबंधों) का उल्लंघन होगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत द्वारा रियायती कच्चे तेल की रूस की पेशकश को स्वीकार करने की रिपोर्ट पर व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी।व्हाइट हाउस ने कहा कि हमारा संदेश यह है कि हमने जो प्रतिबंध लगाए हैं उनका पालन करें।भारतीय-अमेरिकी सांसद डॉ. अमी बेरा ने इन रिपोर्टों पर निराशा व्यक्त की।

वाशिंगटन:भारत द्वारा रियायती कच्चे तेल की रूस की पेशकश को स्वीकार करना अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं होगा लेकिन यह भी सोचें कि जब इस समय के बारे में इतिहास की किताबें लिखी जाएंगी तो आप कहां खड़े होना चाहते हैं। व्हाइट हाउस ने एक बयान में यह बात कही है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने मंगलवार को अपने दैनिक समाचार सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा कि किसी भी देश के लिए हमारा संदेश यह है कि हमने जो प्रतिबंध लगाए हैं और उनकी सिफारिश की है, उनका पालन करें।

भारत द्वारा रियायती कच्चे तेल की रूसी पेशकश को स्वीकार करने की संभावना पर एक रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर साकी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह उन (प्रतिबंधों) का उल्लंघन होगा।

उन्होंने आगे कहा कि लेकिन यह भी सोचें कि जब इस समय के बारे में इतिहास की किताबें लिखी जाएंगी तो आप कहां खड़े होना चाहते हैं। रूसी नेतृत्व के लिए समर्थन एक आक्रमण के लिए समर्थन है जो स्पष्ट रूप से विनाशकारी प्रभाव डाल रहा है।

बता दें कि, भारत ने यूक्रेन पर रूसी हमले पर तटस्थ रुख अपनाया हुआ है। जहां एक तरफ वह दोनों पक्षों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने के लिए कह रहा है तो वहीं दूसरी तरफ वह संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ लाए गए सभी प्रस्तावों से अनुपस्थित रहा है।

बाइडेन प्रशासन के अधिकारियों ने भारत की स्थिति को समझा है और सांसदों से कहा है कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रूसी सैन्य आपूर्ति पर एक बड़ी निर्भरता है।

हालांकि, भारतीय-अमेरिकी सांसद डॉ. अमी बेरा ने उन रिपोर्टों पर निराशा व्यक्त की कि भारत भारी छूट वाली दर पर रूसी तेल खरीदने पर विचार कर रहा है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादभारतरूसक्रूड ऑयलUSAWhite House
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील