लाइव न्यूज़ :

PM मोदी की सऊदी अरब यात्रा के दौरान भारत और खाड़ी देश के बीच होंगे अहम समझौते

By भाषा | Updated: October 25, 2019 06:09 IST

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में प्रधानमंत्री सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद से मुलाकात करेंगे और वली अहद के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। मोदी सऊदी अरब के ‘भावी निवेश पहल’ के तीसरे संस्करण को भी संबोधित करेंगे। 

Open in App

भारत और सऊदी अरब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार से शुरू हो रही खाड़ी देश की दो दिवसीय यात्रा के दौरान तेल और गैस, नवीनीकरण ऊर्जा और नागरिक उड्डयन समेत विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संबंध मजबूत करने के लिए अहम समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।

विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) टी एस तिरुमूर्ति ने कहा कि जिन अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे उनमें भारत-सऊदी अरब कूटनीतिक साझेदारी परिषद की शुरुआत करना, रुपे कार्ड शुरू करने पर समझौता ज्ञापन तथा दोनों देशों की ई-प्रवास प्रणाली के बीच समन्वय लाने पर अलग समझौता शामिल है।

मोदी की यात्रा के बारे में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्ष रक्षा तथा सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच पहला नौसैन्य अभ्यास इस साल के अंत तक या अगले साल के आरंभ में होगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी कश्मीर पर भारत के फैसलों के बारे में सऊदी अरब नेतृत्व को जानकारी देंगे, उन्होंने कहा कि रियाद ने घाटी में हाल के घटनाक्रमों पर सहमति जतायी है। सीमा पार से आतंकवाद के बारे में तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत और सऊदी अरब दोनों की आतंकवाद को लेकर चिंताएं हैं जो फरवरी में वली अहद (उत्तराधिकारी) मोहम्मद बिन सलमान की यहां की यात्रा के बाद जारी संयुक्त बयान में दिखाई दी।

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में प्रधानमंत्री सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद से मुलाकात करेंगे और वली अहद के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। मोदी सऊदी अरब के ‘भावी निवेश पहल’ के तीसरे संस्करण को भी संबोधित करेंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए