लाइव न्यूज़ :

नफरत और अश्लीलता परोसने वाली 500 वेबसाइट पर भारत में लगा ताला, कई और के खिलाफ एक्शन की तैयारी

By नितिन अग्रवाल | Updated: August 11, 2020 09:04 IST

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल अभी और कई वेबसाइटों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में लगी हुई है. सूत्रों के अनुसार इनमें कई सोशल मीडिया पोस्ट के यूआरएल भी शामिल हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअश्लीलता और नफरत परोसने वाली लगभग 500 वैबसाइट्स पर एक्शन, किया गया बैनइन मामलों में करीब 50 आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई भी की गई, कई वेबसाइट दूसरे देशों से होते थे ऑपरेट

दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने अश्लीलता और नफरत परोसने वाली लगभग 500 वैबसाइट्स को बंद करा दिया है. गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम प्रीवेंशन अगेंस्ट वूमन एंड चिल्ड्रन (सीसीपीडब्लूसी) और साइबर सेल को मिली शिकायतों के आधार पर करवाई करते हुए पिछले 18 महीनों में लगभग 50 साइबर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया दिया गया है.

गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली दिल्ली पुलिस साइबर सेल के सूत्रों के अनुसार अभी और कई वेबसाइटों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इनमें कई सोशल मीडिया पोस्ट के यूआरएल भी शामिल हैं. इन्हें अन्य देशों के प्रतिबंधित संगठनों द्वारा चलाया जा रहा है.

ये प्रतिबंधित संगठन स्थानीय स्लीपर सेल की मदद से सोशल मीडिया पर हजारों की तादाद में ऐसे अकाउंट बना चुके हैं, जिनके जरिये आपत्तिजनक, राष्ट्रविरोधी और समाज में विद्वेष को बढ़ावा देने वाली सामग्री परोसी जाती है. साइबर सेल की ओर से ऐसे एकाउंट की पहचान कर उन्हें बंद कराने की कार्रवाई की जा रही है.

साइबर सेल के डीसीपी अनेश रॉय के अनुसार आपत्तिजनक सोशल नेटवर्किंग साइट्स बंद कराने के लिए कुछ दिनों के अंतराल पर संबंधित सोशल नेटवर्क के संचालकों के साथ मिलकर कार्रवाई की जाती है. यह एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है और इसके लिए साइबर सेल को हमेशा सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखनी होती है.

पिछले 18 महीनों के दौरान इस तरह के 500 से अधिक यूआरएल बैन कराए गए हैं. इससे संबंधित लगभग 50 आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई भी की गई है. हालांकि इन मामलों आरोपियों की गिरफ्तारी और आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी तरह शिकायतकर्ता पर निर्भर करती है.

टॅग्स :दिल्ली पुलिसइंटरनेटगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील